{"_id":"64a086c4fc3fa0b4280630f4","slug":"instructions-to-stop-salary-of-12-teachers-and-employees-found-missing-from-school-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1042-1969-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्कूल से गायब मिले 12 शिक्षक और कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्कूल से गायब मिले 12 शिक्षक और कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने चकराता विकासखंड के आठ स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 12 शिक्षक और कर्मचारी बिना कारण बताए गायब मिले। अनुपस्थित शिक्षक एवं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी विद्यालय के प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शनिवार से सभी सरकारी स्कूल खुल गए। जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत व खंड शिक्षा अधिकारी पूजा नेगी दानू ने आठ सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 12 शिक्षक और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी बेहद कम थी। छात्र संख्या के हिसाब से विद्यालयों में किताबें पूरी मिली।
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अनुपस्थित शिक्षक एवं कर्मचारियों के एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई के लिए उनकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। ऐसे सभी विद्यालयों के प्रभारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
-- -
किस स्कूल से कितने गायब मिले शिक्षक
राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौथाड़ में एक शिक्षक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय धौरा पुड़िया में एक शिक्षक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोठी में एक शिक्षक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय लाखामंडल में तीन शिक्षक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंथात में एक शिक्षक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय छुलटाड़ में एक शिक्षक, राजकीय इंटर काॅलेज लाखामंडल में दो एलटी सहायक अध्यापक, राजकीय छात्रा हाईस्कूल मंथात में दो सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड व एक संविदाकर्मी गायब मिले।
-- -
फोटो-
केदारावाला में शिक्षिका मिलीं अनुपस्थित
विकासनगर में खंड शिक्षाधिकारी विकासनगर बीपी सिंह ने आठ विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर छात्र और शिक्षकों की उपस्थिति को जांचा। प्राथमिक विद्यालय केदारावाला में एक शिक्षिका अनुपस्थित मिलीं। जिस पर उनका एक दिन का वेतन रोका गया।
खंड शिक्षाधिकारी ने प्राथमिक और राजकीय उच्चर माध्यमिक विद्यालय जमनीपुर, प्राथमिक विद्यालय बरोटीवाला, केदारावाला, केदारावाला मुस्लिम बस्ती, रूद्रपुर मुस्लिम बस्ती, रूद्रपुर और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूद्रपुर का निरीक्षण किया। बीईओ ने बताया कि निरीक्षण किए गए आठ विद्यालयों में पंजीकृत 422 छात्र में से 148 छात्र ही उपस्थित मिले। उन्होंने शिक्षकों को छात्रों के अभिभावकों से संपर्क कर छात्र संख्या सोमवार से शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए। संकुल स्तर पर किताबें उपलब्ध हो गई है। पुस्तकों का भी वितरण किया। उधर, बीईओ सहसपुर कुंदन सिंह ने भी विकासखंड सहसपुर के आठ स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में छात्र संख्या कम मिली।
--
विवाद के चलते देरी से पहुंचे शिक्षक
कालसी में खंड शिक्षा अधिकारी कालसी भुवनेश्वर प्रसाद जदली ने विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सुबह 7:50 पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोईरा पहुंचे। बीईओ के स्कूल पहुंचने के बाद प्रयोगशाला सहायक विद्यालय में पहुंचे, जबकि शिक्षक करीब सवा घंटे देरी से स्कूल पहुंचे। जिस पर बीईओ ने शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब किया। शिक्षकों ने बताया कि रास्ते में उनका वाहन बाइक से टकरा गया था। जिसके चलते विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर देरी हो गई। बीईओं ने बताया कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निछिया, चापनू, अमराहा और बोसान के निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित मिले। दो शिक्षकों का अवकाश का प्रार्थना पत्र लगा हुआ था।