फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Instructions to pass residential map in 15 days and commercial map in 30 days

15 दिन में आवासीय और 30 दिन में व्यावासयिक नक्शा पास करने के निर्देश

Sat, 07 May 2022 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Instructions to pass residential map in 15 days and commercial map in 30 days
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के आलाधिकारियों को 15 दिन में आवासीय और 30 दिन में व्यावसायिक भवनों के नक्शे पास करने के निर्देश दिए। उन्होंने ताकीद किया कि 20 दिन के भीतर प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लाट और अवैध भवनों की सूची तैयार हो जानी चाहिए, तब तक कोई कार्रवाई न की जाए। उन्होंनेे ऋषिकेश नगर निगम की भूमि पर दिसंबर 2023 तक बहुमंजिला पार्किंग बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

अग्रवाल शुक्रवार को विधानसभा स्थित सभागार में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने प्राधिकरण में खाली पदों को पदों को भरने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा नक्शा पास के लिए चार हजार आवेदन को तय समय के भीतर किए जाने पर प्रशंसा की। इस मौके पर उपाध्यक्ष बृजेश कुमार संत, अधिशासी अभियंता श्याम मोहन शर्मा, अजय माथुर, अधीक्षण अभियंता हरि चंद सिंह राणा, अनुसचिव अनुजा सिंह, वित्त नियंत्रक स्मृति खंडूड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये निर्देश दिए
- नगर निगम ऋषिकेश में जी प्लस छह मंजिला पार्किंग माह दिसंबर 2023 तक पूरी हो जाए।
- मसूरी मॉल रोड के सौंदर्यीकरण और सड़क बनाने के कार्य से टूरिस्टों को हे रही परेशानी, फिलहाल काम रोक दें।
- किसी भी पार्क या सौंदर्यीकरण के कार्य को आकर्षक बनाया जाए। सरकारी धन दुरुपयोग न हो।
- डोईवाला में बस अड्डा के लिए जल्द से जल्द जमीन तलाश की जाए। जिलाधिकारी देहरादून की मदद ली जाए।
- प्राधिकरण द्वारा बनाए गए फ्लैट्स बेचने के लिए प्रस्ताव लाकर इस पर कार्य योजना तय की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed