फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Instructions for integration of schools running separately in the same campus in Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: एक ही परिसर में अलग-अलग चल रहे विद्यालयों के एकीकरण के निर्देश, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Wed, 24 Apr 2024 01:58 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 24 Apr 2024 01:58 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा सचिव संजय कुमार ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन
Instructions for integration of schools running separately in the same campus in Uttarakhand News in hindi
फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में एक ही परिसर में अलग-अलग चल रहे विद्यालयों का एकीकरण किया जाए। वहीं, उन्होंने विद्या समीक्षा केंद्र के लिए जरूरत पड़ने पर बजट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय में स्थित विद्या समीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए केंद्रीय शिक्षा सचिव ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निजी विद्यालयों से संबंधित आंकड़ों को भी विद्या समीक्षा केंद्र से जोड़ा जाए। उन्होंने यह भी कहा, विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों का सघन विश्लेषण करते हुए कमजोर पक्षों को देखते हुए उसका निराकरण किया जाए।

विज्ञापन

उन्होंने सुझाव दिया कि केंद्र के आंकड़ों को निचले स्तर पर देखा जा सके इसके लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर यूजर आईडी की सुविधा दी जाए। उन्होंने राज्य के विद्या समीक्षा केंद्र को राष्ट्रीय विद्या समीक्षा केंद्र से जोड़े जाने की प्रगति की भी जानकारी ली। इस पर बताया गया कि उत्तराखंड के विद्या समीक्षा केंद्र को राष्ट्रीय विद्या समीक्षा केंद्र से जोड़ दिया गया है। इसे लेकर शेष प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  गर्मी बढ़ने के साथ ही फिर बढ़ी बिजली की मांग, अप्रैल में 4.7 करोड़ यूनिट का आंकड़ा पार

दूसरे चरण में ऑनलाइन तबादले होंगे
इससे पहले शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने उन्हें विद्या समीक्षा केंद्र की जानकारी दी। उन्होंने बताया केंद्र के माध्यम से छात्रों, शिक्षकों और विद्यालयों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। उनकी उपस्थिति भी इसके माध्यम से देखी जा रही है। जबकि दूसरे चरण में इसके माध्यम से ऑनलाइन तबादले होंगे। विद्यालय एमआईएस, एआई आधारित उपस्थिति और पीएम पोषण आदि को भी शामिल किया जाना है। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक मुकुल कुमार सती ने कहा, केंद्रीय शिक्षा सचिव की ओर से विद्यालयों के संबंध में जो निर्देश दिए गए हैं। जल्द उनका पालन कराया जाएगा। इस संबंध में सभी जिलों को लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed