फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity Demand increased again in April after two years Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: गर्मी बढ़ने के साथ ही फिर बढ़ी बिजली की मांग, अप्रैल में 4.7 करोड़ यूनिट का आंकड़ा पार

Wed, 24 Apr 2024 10:04 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 24 Apr 2024 10:04 AM IST
सार

बिजली की अधिकतम मांग पूरे महीने में केवल 29 अप्रैल को 4.4 करोड़ यूनिट तक पहुंची थी। इस साल फिर गर्मी के सितम के बीच बिजली की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 23 अप्रैल को बिजली की मांग 4.7 करोड़ पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
Electricity Demand increased again in April after two years Uttarakhand News in hindi
electricity - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी नई ऊंचाई की ओर बढ़ रही है। 2022 के बाद इस साल फिर अप्रैल माह में बिजली की मांग 4.7 करोड़ यूनिट का आंकड़ा पार कर गई है। इसके सापेक्ष 3.3 करोड़ यूनिट तक बिजली ही उपलब्ध है। बाकी यूपीसीएल बाजार से खरीद रहा है।

विज्ञापन

पिछले साल अप्रैल माह में मौसम ने ऊर्जा निगम का साथ दिया था, जिसके चलते बिजली की अधिकतम मांग पूरे महीने में केवल 29 अप्रैल को 4.4 करोड़ यूनिट तक पहुंची थी। इस साल फिर गर्मी के सितम के बीच बिजली की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 23 अप्रैल को बिजली की मांग 4.7 करोड़ पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


2022 में बिजली की मांग का ट्रेंड कुछ ऐसा ही था। इतनी बिजली के सापेक्ष राज्य व केंद्रीय कोटे से यूपीसीएल के पास करीब 3.3 करोड़ यूनिट बिजली ही उपलब्ध है। बाकी बिजली यूपीसीएल बाजार से खरीद रहा है। हालांकि यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, दिन में अभी बिजली अपेक्षाकृत कम दामों पर उपलब्ध हो रही है। लिहाजा, फिलहाल कहीं आधिकारिक तौर पर बिजली कटौती नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: उपभोक्ताओं को झटका...बिजली के दामों में 11 % तक बढ़ोतरी संभव, इस हफ्ते हो सकती हैं नई दरें घोषित

यूजेवीएनएल से मिल रही अच्छी बिजली

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड का राज्य में बिजली उत्पादन फिलहाल बढ़ गया है। अब यूजेवीएनएल 1.2 करोड़ से 1.3 करोड़ यूनिट तक बिजली मिल रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed