फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Instructions for immediate amendment in Sports University Act Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand News: खेल विश्वविद्यालय अधिनियम में जल्द संशोधन के निर्देश, खेल मंत्री ने बुलाई समीक्षा बैठक

Sat, 07 Dec 2024 05:45 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 07 Dec 2024 05:45 PM IST
सार

खेल मंत्री ने राष्ट्रीय खेल सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि हमारी कैबिनेट की ओर से खेल विश्वविद्यालय अधिनियम पारित किया गया था जिसको माननीय राज्यपाल ने कुछ आपत्तियों के साथ विधायी को लौटाया, जिसके संबंध में प्रमुख सचिव विधायी से वार्ता की गई।

विज्ञापन
Instructions for immediate amendment in Sports University Act Uttarakhand News in hindi
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि 28 जनवरी को 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और राज्य सरकार की कोशिश है कि उसी दौरान वह खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी करें। इस सिलसिले में खेल विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन की कार्यवाही को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

इस संबंध में खेल मंत्री ने शुक्रवार शाम राष्ट्रीय खेल सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि हमारी कैबिनेट की ओर से खेल विश्वविद्यालय अधिनियम पारित किया गया था जिसको माननीय राज्यपाल ने कुछ आपत्तियों के साथ विधायी को लौटाया, जिसके संबंध में प्रमुख सचिव विधायी से वार्ता की गई। उन्हें अधिनियम के संशोधन में हो रही देरी के कारणों का जल्द निराकरण करने और अध्यादेश के रूप में शीघ्र विभाग को भेजने को कहा है।

विज्ञापन

बैठक में प्रमुख सचिव विधायी धनंजय चतुर्वेदी, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, लोक निर्माण विभाग के नोडल अधिकारी मुकेश परमार, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्य समेत विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी माह अध्यादेश भेजा जाएगा गवर्नर हाउस

मंत्री आर्या ने बताया कि विधायी विभाग दिसंबर माह में ही खेल विश्वविद्यालय संबंधी अध्यादेश गवर्नर हाउस भेजेगा। उम्मीद है कि अधिनियम संशोधन के बाद जल्द अधिसूचना के रूप में परिवर्तित होगा। बैठक में खेल विश्वविद्यालय के भूमि हस्तांतरण संबंधी बिंदुओं पर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई है। उन्हें बताया गया कि हस्तांतरण की कार्रवाई पीसीसीएफ स्तर पर है और बहुत जल्द केंद्र सरकार तक पहुंचेगी। केंद्र सरकार के समक्ष इस विषय को प्रमुखता से रखा जाएगा ताकि उनकी सैद्धांतिक सहमति मिल जाए।



ये भी पढ़ें...चिंताजनक:  बदरीनाथ और केदारनाथ धाम दिसंबर में भी बर्फविहीन, जलवायु परिवर्तन का असर देख विशेषज्ञ भी हैरान

सेवानिवृत्त पीआरडी जवानों को धनराशि दी जाएगी

मंत्री आर्या ने कहा कि आगामी 11 दिसंबर को पीआरडी के स्थापना दिवस पर विभाग द्वारा रिटायर्ड पीआरडी जवानों को सम्मानजनक धनराशि दी जाएगी। इसके साथ ही पीआरडी मृतक आश्रितों को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी को आमंत्रित कर पीआरडी जवानों के कल्याण के लिए कुछ घोषणा करवाने की कोशिश की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed