{"_id":"642b358c7f27176df80959f9","slug":"innocent-killed-accident-road-jammed-dehradun-news-c-5-drn1037-121595-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हादसे में घायल मासूम की मौत, सड़क पर शव रख लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हादसे में घायल मासूम की मौत, सड़क पर शव रख लगाया जाम
विज्ञापन
घर के पास खेलते हुए गैस डिलीवरी वैन की चपेट में आए तीन साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे भड़के परिजनों ने सोमवार को शव चौकी के सामने रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। वे वैन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। करीब आधे घंटे चले प्रदर्शन में पुलिस अधिकारी पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
हादसा बीते बुधवार को पटेलनगर के चमनपुरी में हुआ था। जानकारी के अनुसार, ग्रीन पार्क, चमनपुरी के रहने वाले निलेश कुमार का तीन साल का बेटा श्रेयांश बुधवार सुबह करीब पौने दस बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक अनुराग गैस एजेंसी की डिलीवरी वैन तेज रफ्तार में आई। उसमें 24 सिलिंडर लदे थे। चालक ने श्रेयांश को टक्कर मार दी। जब तक वैन रुकी, उसका अगला पहिया बालक के ऊपर चढ़ गया। वैन को मौके पर छोड़ चालक भाग निकला। परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए।
निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी रविवार को मौत हो गई। सोमवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजन पहले शव को घर ले गए। वहां भीड़ जुटी तो आरोपी चालक और एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी। परिजन भीड़ के साथ शव लेकर पटेलनगर की बाजार चौकी के बाहर पहुंचे। वहां शव रखकर सहारनपुर रोड जाम कर दी। सूचना पाकर आननफानन पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि बच्चे के परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया गया।