फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Innocent children studying under high tension wire, accident can happen any time

Dehradun: लापरवाही का आलम...हाईटेंशन तारों के नीच पढ़ रहे मासूस, कभी भी हो सकता है हादसा

Fri, 13 Oct 2023 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 13 Oct 2023 04:34 PM IST
सार

तारों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बनियावाला के प्रधानाचार्य ने बीते साल सितंबर माह में यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा था। एक साल से अधिक का समय बीतने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला।

विज्ञापन
Dehradun: Innocent children studying under high tension wire, accident can happen any time
आरकेडिया ग्राम सभा वनियाला स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय - फोटो : जागरूक पाठक

विस्तार

राजधानी दून के सरकारी विद्यालय में बड़े खतरे के नीचे बच्चे पढ़ रहे हैं। सहसपुर ब्लॉक के राजकीय पूर्व माध्यमिक व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छत व परिसर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इन तारों का करंट स्कूल में कभी भी दौड़ सकता है। मासूम छात्रों की सुरक्षा को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं है।

विज्ञापन


तारों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बनियावाला के प्रधानाचार्य ने बीते साल सितंबर माह में यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा था। एक साल से अधिक का समय बीतने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। स्कूल मैदान के बीचो-बीच से व स्कूल के मुख्य गेट के ऊपर से 33 केवी व 11 हजार केवी की दो बिजली लाइनें बिना गाडरिग किए गुजर रही हैं। वहीं, स्कूल परिसर में दो बिजली के पोल भी खड़े हैं। बरसात के समय में कई बार करंट दौड़ जाता है। स्कूल के एक शिक्षक ने बताया, स्कूल में सुभाष चंद्र बोस छात्रावास की छात्राएं भी पढ़ने आती हैं।
विज्ञापन


CM Dhami:  मुख्यमंत्री ने जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में की सफारी, फॉरेस्ट सुरक्षा कर्मियों का बढ़ाया हौसला
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मासूमों के सिर पर हर रोज बड़ा खतरा मंडरा रहा है। उधर, इस संबंध में आरकेडिया ग्राम सभा की पूर्व उप प्रधान गीता बिष्ट ने राज्यपाल को पत्र भेज कार्रवाई की मांग की है। कहा, दोनों दोनों विद्यालयों में करीब 200 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। बरसात के दिनों में स्कूल के एक बच्चे को खेलते समय खंभे से करंट लग गया था।

तारों या बिजली के खंभों को शिफ्ट करने के लिए आवेदनकर्ता को निर्धारित फीस भी जमा करनी होती है। स्कूल के मामले में देखना होगा कि फीस जमा हुई है या नहीं। फाइल देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- मोहन मित्तल, अधिशासी अभियंता, मोहनपुर डिवीजन, यूपीसीएलI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed