फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Injured person returning after treatment was beaten to death dispute regarding garbage Roorkee Uttarakhand

Roorkee: उपचार कराकर लौट रहे घायल को पीट-पीटकर मार डाला, पूर्व सभासद सहित 13 नामजद, बस्ती में पुलिस बल तैनात

Wed, 01 Nov 2023 11:47 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लंढौरा (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंढौरा (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 01 Nov 2023 11:47 PM IST
सार

लंढौरा की बस्ती में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। जिसमें कई लोगों को गंभीर चोट आई थी। घायलों को लेकर कस्बे के ही कुछ लोग मंगलौर अस्पताल ले गए। जहां उपचार के बाद जब लौट रहे घायल पर कुछ लोगों ने दोबारा हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Injured person returning after treatment was beaten to death dispute regarding garbage Roorkee Uttarakhand
पुलिस ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्बे की बस्ती में कूड़े को लेकर हुए झगड़े में घायल हुए युवक पर उस समय कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जब वह अस्पताल से घर वापस लौट रहा था। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई। युवक को अचेत हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में पूर्व सभासद सहित 13 आरोपियों को नामजद किया गया है। जबकि कुछ अज्ञात पर भी मुकदमा दर्ज लिखा गया है। घटना के बाद से बस्ती में तनाव का माहौल है। जिसको देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। लंढौरा की एक बस्ती में मंगलवार की शाम कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। जिसमें कई लोगों को गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन


घायलों को लेकर कस्बे के ही कुछ लोग मंगलौर अस्पताल ले गए। उपचार के बाद जब घायल सूर्या आदि मंगलवार देर रात लौट रहे थे। तो दूसरे पक्ष के लोग रास्ते में राम भट्टे के पास घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने सूर्या पर हमला बोल दिया। जिससे सूर्या पुत्र मांगेराम (22) वर्ष को गंभीर चोटें आई। गंभीर हालात में सूर्या को अचेत हालत में अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की धरपकड़ को दे रही दबिश
पुलिस ने हत्या के इस मामले में पूर्व सभासद प्रदीप कुमार सहित 13 लोगों को नामजद किया है। कई के अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक की मौत के बाद कस्बे में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ को दबिश दे रही है। सभी आरोपित फरार बताए गए है। तनाव को देखते हुए बस्ती में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

ये भी पढ़ें...सुसाइड नोट में दर्द:  बोर्डिंग स्कूल के बाथरूम में छात्रा ने लगाई फांसी, मां के बारे में लिखीं आपत्तिजनक बातें

इनके खिलाफ दर्ज किया गया है मुकदमा
मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मृतक के भाई पंकज ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें पूर्व सभासद प्रदीप कुमार, विपिन उर्फ रावण, शुभम, रिकी, विपिन, शेखर, नवीन, रवि, धर्मेंद्र, रोहित, सागर, वासु को नामजद किया गया है। जबकि कुछ अन्य अज्ञात हैं। हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed