फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Information about Forest Research Institute obtained during educational tour

Dehradun News: शैक्षिक भ्रमण में वन अनुसंधान संस्थान की ली जानकारी

Thu, 12 Dec 2024 10:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 10:44 AM IST
विज्ञापन
Information about Forest Research Institute obtained during educational tour
फोटो...
विज्ञापन

साहिया। राजकीय इंटर कॉलेज कोरूवा के छात्र-छात्राओं ने देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान का शैक्षिक भ्रमण कर संस्थान से संबंधित जानकारी ली। छात्र-छात्राओं ने कालसी स्थित अशोक शिलालेख का भी भ्रमण किया। विद्यालय की कक्षा 9 व 12 के छात्र-छात्राओं ने वन अनुसंधान संस्थान का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें संस्थान में किए जाने वाले शोध संबंधी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान की शुरूआत वर्ष 1878 में एक वन अधिकारी डस्टिन ने की थी। उस समय इसका नाम उन्होंने इंपीरियल वन संस्थान रखा था लेकिन, 1908 में ब्रिटिश सरकार ने इसका नाम बदलकर वन अनुसंधान संस्थान कर दिया था। इसके साथ ही संस्थान स्थित म्यूजियम के बारे में भी बताया। छात्र-छात्राओं ने कालसी स्थित अशोक शिलालेख का भ्रमण भी किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य जेएस सजवाण, केवल अनुरागी, जेपी उनियाल, डा. सुशील सिंह राणा, रुचिता, राकेश शर्मा, चिंतामणि नौटियाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed