Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Industrial investment in the state increased 24 times, employment increased 10 times Uttarakhand News

Uttarakhand News: राज्य गठन के बाद प्रदेश में 24 गुना बढ़ा औद्योगिक निवेश, रोजगार में 10 गुना बढ़ोतरी

Wed, 26 Feb 2025 10:34 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 26 Feb 2025 10:34 AM IST
सार

। औद्योगिक विकास में कम पूंजी लागत में बड़े रोजगार के अवसर सृजित करने में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) की महत्वपूर्ण भूमिका है।

विज्ञापन
Industrial investment in the state increased 24 times, employment increased 10 times Uttarakhand News
पैसा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

राज्य गठन के 24 वर्षों में उद्योगों की रफ्तार छह गुना बढ़ी है। उद्योगों में पूंजी निवेश में 24 गुना व रोजगार में 10 गुना बढ़ोतरी हुई है। लेकिन प्रदेश का औद्योगिक विकास मैदानी जिलों तक सीमिति रहा है। अब प्रदेश सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में उद्यान व कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है।

विज्ञापन

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार प्रदेश की सकल घरेलू उत्पाद(जीडीपी) में विनिर्माण क्षेत्र का 48 प्रतिशत योगदान है। औद्योगिक विकास में कम पूंजी लागत में बड़े रोजगार के अवसर सृजित करने में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) की महत्वपूर्ण भूमिका है।

विज्ञापन


राज्य बनने से पहले प्रदेश में कुल 14163 एमएसएमई उद्योग स्थापित थे। इनमें 700 करोड़ का पूंजी निवेश व 38,500 को रोजगार मिला था। राज्य गठन के 24 वर्षों में 74326 एमएसएमई उद्योगों में 16357 करोड़ का निवेश व चार लाख लोगों को रोजगार मिला। राज्य बनने के बाद प्रदेश में औद्योगिक इकाईयों में छह गुना बढ़ोतरी हुई। जबकि पूंजी निवेश में 24 गुना व रोजगार में 10 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगल विंडो सिस्टम से 12380 उद्योगों को मिली मंजूरी

निवेश को सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम बनाया है। वर्ष 2016-17 से लेकर दिसंबर 2024 तक नौ वर्षों में सिंगल विंडो सिस्टम से 12380 उद्योगों को मंजूरी मिली है। इसमें लगभग 13 हजार करोड़ का निवेश शामिल हैं। इस निवेश से 8.80 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  आवास बनाने वालों के लिए धामी सरकार ने खोले छूट के द्वार, सपना होगा साकार, जानें कैसे मिलेगा फायदा

26 प्रतिशत स्टार्टअप ने अपनाया कृषि व खाद्य आधारित कारोबार

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में स्टार्टअप नीति लागू की थी। इस नीति के तहत अब तक 192 स्टार्टअप मान्यता प्राप्त हैं। इसमें 29 प्रतिशत ने कृषि व खाद्य आधारित कारोबार को अपनाया। जबकि 19 प्रतिशत ने आईटी, 18 प्रतिशत ने हेल्थ केयर, 13 प्रतिशत ने ऊर्जा व परिवहन और पांच प्रतिशत ने हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र को अपनाया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed