फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Indo-UK joint military Exercise: 14 Dogra battalions will participate From India

भारत-यूके सैन्य संयुक्त युद्धाभ्यास: 14 डोगरा बटालियन के जांबाज दिखाएंगे जौहर

Mon, 10 Feb 2020 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Feb 2020 01:00 AM IST
सार

  • अजेय वॉरियर 2020 के नाम से इंग्लैंड में होगा युद्धाभ्यास
  • आतंकवाद और आंतरिक विद्रोह से निपटने के सीखेंगे गुर

विज्ञापन
Indo-UK joint military Exercise: 14 Dogra battalions will participate From India
संयुक्त सैन्य अभ्यास - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारतीय सेना की 14 डोगरा बटालियन इस साल इंग्लैंड में प्रस्तावित भारत-यूके संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास में जौहर दिखाएगी। अजेय वॉरियर 2020 के नाम से प्रस्तावित इस युद्धाभ्यास में भारतीय सेना की ओर से 14 डोगरा बटालियन हिस्सा लेगी।

विज्ञापन


दोनों देशों की सेनाएं जहां एक दूसरे के युद्ध कौशल और तकनीकों का साझा करेंगे, वहीं आतंकवाद और आंतरिक विद्रोह जैसी वैश्विक चुनौती से निपटने के गुर भी सीखेंगी। युद्धाभ्यास को लेकर डोगरा बटालियन के जांबाज उत्साहित हैं।
विज्ञापन


घिंघारीखाल स्थित 14 डोगरा रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल अमित सैनी ने बताया कि शीघ्र ही युद्धाभ्यास के लिए जांबाजों की टीम इंग्लैंड रवाना होगी। उन्होंने बताया कि युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद और आंतरिक विद्रोह जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एक दूसरे को तकनीकों का आदान-प्रदान करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना को आतंकवाद से निपटने के लिए विषम परिस्थितियों का खासा अनुभव है, जबकि इंग्लैंड की सेना तकनीकी रूप से सक्षम है। यह युद्धाभ्यास यूएन चार्टर के अधीन होगा। कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए मिलकर सेनाएं प्रयास कर सकें, इसीलिए युद्धाभ्यास किए जाते हैं।

इससे दोनों देशों के सामरिक रिश्ते भी प्रगाढ़ होंगे। 14 डोगरा रेजीमेंट का चयन इस युद्धाभ्यास के लिए बटालियन की तमाम उपलब्धियों के आधार पर हुआ है।  कमान अधिकारी कर्नल अमित सैनी ने बताया कि हमारा सैन्य दल युद्धाभ्यास के लिए पूरी तरह से तैयार है। कहा कि युद्ध कौशल, तकनीकी और सामरिक शक्ति को साझा करते हुए उच्च कोटि का प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed