फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indira Nagar pond will be developed as Jhilmil Tal

झिलमिल ताल के रूप में विकसित होगा इंदिरा नगर तालाब

Mon, 20 Sep 2021 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Indira Nagar pond will be developed as Jhilmil Tal
राजधानी के इंदिरा नगर क्षेत्र में 40 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले तालाब को नगर निगम प्रशासन झिलमिल ताल के रूप में विकसित करेगा। मेयर सुनील उनियाल गामा के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारी कार्ययोजना तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि राजधानी में तालाबों की संख्या न के बराबर है। इंदिरानगर स्थित तालाब की देखभाल नहीं होने से वह पूरी तरह से उपेक्षित है। तालाब को पर्यटन स्थल बनाया जा सके, इसके लिए उसे झिलमिल ताल के तौर पर विकसित करने की योजना है। बताया कि पहले चरण में तालाब को साफ सुथरा करने के साथ ही उसे नया रूप दिया जाएगा और फिर अगले चरणों में उसे झिलमिल ताल के तौर पर विकसित कर साहसिक खेलों के साथ बच्चों के खेलने के लिए भी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इससे शहरी झिलमिल ताल में जाकर न सिर्फ भ्रमण कर सकें, वरन ताल के आसपास वनीकरण कराने के साथ ही फूलों से सुसज्जित कराया जाएगा।
विज्ञापन

ताल के चारों तरफ पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही बच्चों के लिए खेलकूद वाली गतिविधियां मुहैया कराए जाने की योजना है। मेयर गामा ने बताया कि अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार करें। ताकि, निर्माण कार्यों को जल्द शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed