फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indigo air service closed between Dehradun to Lucknow

देहरादून-लखनऊ के बीच इंडिगो की हवाई सेवा बंद   

Tue, 02 May 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला Updated Tue, 02 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Indigo air service closed between Dehradun to Lucknow

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून और लखनऊ के बीच की हवाई सेवा सोमवार से बंद हो गई है। बताया जा रहा है कि देहरादून से लखनऊ के लिए करीब तीन माह पहले इंडिगो कंपनी ने हवाई सेवा शुरू की थी। कंपनी के सेवा विस्तार नहीं लेने से एयरपोर्ट से सेवा बंद हो गई है। 

विज्ञापन


लखनऊ जाने वाले यात्रियों को अब जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हवाई सेवा नहीं मिल सकेगी। कारण लखनऊ के लिए हवाई सेवा मुहैया कराने वाली विमानन कंपनी इंडिगो ने सोमवार से जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हवाई सेवा को बंद कर दिया है।
विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइंस ने तीन माह पहले हवाई सेवा शुरू की थी। तब उम्मीद की जा रही थी कि लखनऊ के लिए अच्छी तादाद में यात्री मिल जाएंगे, लेकिन पर्याप्त मात्रा में यात्री नहीं मिल सके। इस कारण एयरलाइंस ने सेवा की अवधि नहीं बढ़वाई, जिससे हवाई सेवा बंद हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सालभर में यात्रियों की संख्या में आशातीत बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन इनमें लखनऊ-देहरादून के बीच अपेक्षाकृत यात्री नहीं मिले। जिस कारण हवाई सेवा को बंद कर दिया गया है। 


एयरपोर्ट डायरेक्टर बी. कृष्ण कुमार ने बताया कि सोमवार से देहरादून और लखनऊ के बीच हवाई सेवा बंद हो गई है। इसका कारण सेवा उपलब्ध कराने वाली विमानन कंपनी का सेवा विस्तार न लेना रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed