{"_id":"612150ad8ebc3e799c6148ee","slug":"indian-wolf-seen-for-the-first-time-in-uttarakhand-city-news-drn3881235184","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड में पहली बार राजाजी टाइगर रिजर्व में दिखा भारतीय भेड़िया,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड में पहली बार राजाजी टाइगर रिजर्व में दिखा भारतीय भेड़िया,
विज्ञापन
उत्तराखंड के वन्यजीव विज्ञानियों और राजाजी टाइगर रिजर्व अधिकारियों के लिए हैरत भरी तस्वीरें सामने आई हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व में पहली बार इंडियन वुल्फ यानी भारतीय भेड़िया ट्रैप कैमरे में कैद हुआ है। राजाजी टाइगर रिजर्व ही नहीं वरन पूरे उत्तराखंड में यह पहली बार है जब भारतीय भेड़िये को कैमरे में कैद किया गया है।
राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह का कहना है कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र के बेरीवाड़ा धौलखंड रेंज में भारतीय भेड़िए का पाया जाना हैरत भरी खबर है। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमालयन वुल्फ, जिन्हें तिब्बतियन वुल्फ भी कहा जाता है पाए जाते हैं। यह पहली बार है जब राजाजी टाइगर रिजर्व में भेड़िए की भारतीय प्रजाति देखने को मिली है। डीके सिंह का कहना है कि रिजर्व क्षेत्र में भेड़िए की भारतीय प्रजाति पाई जाने के बाद अब उत्तराखंड में हिमालयन वुल्फ और इंडियन वुल्फ दोनों प्रजातियां पाई जाती हैं, जो वन्यजीव विज्ञानियों के लिए खुशी की बात है।
बता दें कि राजाजी टाइगर रिजर्व में 49 प्रजाति के वन्यजीवों के अलावा पक्षियों की 300 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इन्हीं वन्यजीवों और पक्षियों को देखने के लिए टाइगर रिजर्व में हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।