फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   indian railway change many train timing new timing here

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, बदल गई ट्रेनों की टाइमिंग, नया टाइम टेबल देखने के लिए क्लिक करें...

Thu, 16 Aug 2018 07:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 16 Aug 2018 07:16 AM IST
विज्ञापन
indian railway change many train timing new timing here
- फोटो : डेमो

रेलवे ने ट्रेनों की लेटलतीफी को दूर करने के लिए देहरादून आने और जाने वाली 17 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है।

विज्ञापन


नया टाइम टेबल बुधवार से लागू होगा। दून से चलने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस अब 20 मिनट पहले रवाना होगी। जबकि काठगोदाम से देहरादून आने पर 10 मिनट देरी से आएगी। इसके साथ ही अन्य ट्रेनों के पूर्व समय में 5 से 10 मिनट का परिवर्तन किया गया है। 

उत्तर रेलवे ने देहरादून स्टेशन से चलने वाली आठ ट्रेनों के समय को बदला है। इसमें दून से रात 11.55 बजे चलने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस अब 20 मिनट पहले यानी 11.35 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन

पांच मिनट पहले आएगी उपासना एक्सप्रेस

indian railway change many train timing new timing here
train

साथ ही दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस और सहारनपुर पेंसेजर पांच मिनट पहले चलेंगी। वहीं मदुरई एक्सप्रेस, इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस, अमृतसर, मसूरी एक्सप्रेस पूर्व निर्धारित समय से पांच मिनट देरी से चलेगी।

इसके अलावा देहरादून आने वाली नौ ट्रेनों के पहुंचने का समय बदला गया है। छह ट्रेनें पांच मिनट देरी से आएंगी। इसमें दिल्ली शताब्दी और काठगोदाम एक्सप्रेस 10 मिनट देरी से पहुंचेगी। वहीं मदुरई एक्सप्रेस, इलाहाबाद लिंक, देहरादून-दिल्ली, गोरखपुर राप्ती गंगा, मुज्जफरपुर एक्सप्रेस के पहुंचने का समय पांच मिनट कम किया गया है। जबकि हावड़ा से चलने वाली उपासना एक्सप्रेस पांच मिनट पहले आएगी।

स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल ने बताया कि रेलवे के आदेशों के अनुसार बुधवार से दून से चलने वाली ट्रेनों को नए टाइम टेबल के मुताबिक चलाया जाएगा। उत्तर रेलवे ने मंगलवार रात 12 बजे से नया टाइम टेबल लागू हो गया है।

दून से चलने वाली ट्रेनों का नया समय

indian railway change many train timing new timing here

मदुरई एक्सप्रेस    सुबह 6.50 बजे
सहारनपुर पेंसेजर    सुबह 7.40 बजे
इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस    दोपहर 1.25
दिल्ली शताब्दी    शाम 4.55    
अमृतसर एक्सप्रेस    शाम 7.05
मसूरी एक्सप्रेस    रात 9.25
काठगोदाम एक्सप्रेस    रात 11.35
नंदा देवी एक्सप्रेस    रात 11.30

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed