फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Military Academy passing out parade 2019 Award Ceremony

आईएमए पीओपी: अवॉर्ड सेरेमनी में भावी अफसरों को मिला मेहनत का इनाम, मेडेल और ट्रॉफी पाकर खिले चेहरे

Wed, 05 Jun 2019 08:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Jun 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
Indian Military Academy passing out parade 2019 Award Ceremony
आईएमए में अवॉर्ड सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से प्रशिक्षण लेने के बाद सेना में अफसर बनने जा रहे जेंटलमैन कैडेट्स को मंगलवार को उनकी मेहनत का इनाम मिला। आईएमए में पासिंग आउट कोर्स 144 रेगुलर और 127 टीजीसी कोर्स की अवार्ड सेरेमनी छेत्रपाल ऑडिटोरियम में हुई। इसमें कैडेट्स को विभिन्न मेडल, ट्रॉफी व प्रमाणपत्र दिए गए। इस टर्म में कैरन कंपनी को चैंपियन और भगत बटालियन को अव्वल दर्जा हासिल हुआ।

विज्ञापन


आईएमए में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में अकादमी के कमांडेंट ले. जनरल एसके झा ने भावी अफ सरों को देश की आन, बान और शान की रक्षा के मूलमंत्र दिए। उन्होंने भावी सैन्य अफसरों को विभिन्न उत्कृष्टता पुरस्कार दिए। कमांडेंट ने किसी भी परिस्थिति से सामना करने, बदलाव को आत्मसात करने व तकनीक में दक्षता हासिल करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि युद्धभूमि में कोई ‘रनरअप’ नहीं होता है। हमेशा आगे बढ़ने और जीतने की भावना के साथ सेना के सम्मान को बचाए रखना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने भीतर की मजबूती को पहचानों। रामायण के हनुमान और महाभारत के अर्जुन की तरह बनो। भारतीय सेना के योद्धाओं की कहानियां भरी पड़ी हैं। आपको उनकी तरह ही बनना है। आठ जून को आईएमए की पासिंग आउट परेड का आयोजन होगा। परेड से 459 कैडेट्स पासआउट होंगे। इसमें 382 भारतीय और 77 विदेशी कैडेट्स शामिल हैं। दक्षिण पश्चिम कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूटीयू वीसी ने दिए सर्टिफिकेट
आईएमए में प्रशिक्षण के दौरान विदेशी कैडेटों को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से मिलिट्री स्टडीज में डिप्लोमा कराया जाता है। अवार्ड सेरेमनी में 77 विदेशी कैडेट्स को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरेंद्र सिंह चौधरी ने प्रमाणपत्र प्रदान किए।

विदेशी कैडेट भी सम्मानित
आईएमए अवार्ड सेरेमनी में भारतीय कैडेटों की तरह विदेशी कैडेटों को भी प्रशिक्षण में अपनी काबिलियत के लिए पुरस्कृत किया गया। पहली बार इस बार विदेशी कैडेटों को व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान एक बार भी सजा नहीं पाने वाले कैडेट भी पुरस्कृत हुए।

बुक प्राइज
एम एंड डी क्लब : प्रिय रंजन
जर्नलिज्म क्लब : विनय कुमार
एकेडमिक्स : कौशलेश कुमार सिन्हा

रोलिंग ट्रॉफी (व्यक्तिगत)
राजा ऑफ फरीदकोट ट्रॉफी : करण सिंह बिष्ट
मेजर शैतान सिंह ट्रॉफी : संजीव कुमार
डक्कन होर्स ट्रॉफी : सुरिंदर सिंह
8वां कोर्स रियूनियन ट्रॉफी : सौरभ सिंह 

इन्हें मिला सम्मान

व्यक्तिगत उत्कृष्टता सम्मान : 
पैराशूट रेजीमेंट मेडल : एसयूओ मनोज डागर
सिख रेजीमेंट सिल्वर मेडल : बीसीए हरिओम सिंह कुंटाल
डोगरा रेजीमेंट एंड स्काउट विंग मेडल : जीसी किशन गरियाया
मराठा ली मेडल : सीएसएम मो. सोहेल इस्लाम  
सिख ली सिल्वर मेडल : बीयूओ अली अहमद चौधरी
कॉर्प्स ऑफ  सिग्नल्स मेडल : बीसीए निखिल शर्मा 
9जीआर मेडल : जीसी साहिलदीप सिंह भिंडर
राजपूत रेजीमेंट सिल्वर मेडल : बीसीए निखिल शर्मा
ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स मेडल : सीक्यूएमएस वैभव
राजस्थान राइफ ल मेडल : एसयूओ कौशलेश कुमार सिन्हा
8जीआर मेडल : बीयूओ पवन कुमार
जाट रेजीमेंट सिल्वर मेडल : एयूओ रुद्रप्रताप चौधरी
ग्रेनेडियर्स ट्राफी : जीसी बिशॉय थापा
मोटिवेशनल ट्रॉफी : एयूओ रुद्र प्रताप चौधरी

इन्हें मिली रोलिंग ट्रॉफी
सर एलविन एजरा ट्राफी : डोगराई कंपनी
द नवाब ऑफ जोरा ट्राफी : चुशुल कंपनी
इंटर कंपनी फि जिकल ट्रेनिंग कप : कैरन कंपनी
तीसरी गोरखा रेजीमेंट ट्राफी : मैकटीला कंपनी
बर्मा आर्मी ट्राफी : बसंतर कंपनी
एयर चीफ मार्शल दिलबाग सिंह ट्राफी : सैंगरो कंपनी
सेंट्रल इंडियन हॉर्स ट्राफी : कसीनो कंपनी
पीबीजी ट्राफी : जोजिला कंपनी
गवर्नर ऑफ उत्तराखंड ट्राफ ी : बसंतर कंपनी
एडीजी एई ट्राफी : चुशुल कंपनी
इंटीरियर इकोनॉमी ट्राफी : कसीनो कंपनी
कुमाऊं ट्रॉफी : बसंतर कंपनी
चीफ ऑफ नेवल स्टॉफ ट्रॉफी : डोगराई कंपनी
आर्मी बैनर : बसंतर कंपनी
 

इन्हें मिले प्लेक
फर्स्ट इन सिल्वर चेन : जोजिला
सेकेंड इन सिल्वर चेन : चुशुल
फर्स्ट इन गोल्डन रिंग : सिंहगढ़
सेकेंड इन गोल्डन रिंग : कैसीनो 


इंस्ट्रक्टर भी हुए सम्मानित
आईएमए की अवार्ड सेरेमनी में इंस्ट्रक्टर भी सम्मानित किए गए। यह इंस्ट्रक्टर ही कैडेट्स को अकादमी में प्रशिक्षित करते हैं। इनके प्रशिक्षण से ही देश की सेनाओं को जांबाज अफसर मिलते हैं। आईएमए कमांडेंट ले. जनरल एसके झा ने चैंपियन कंपनी के चार इंस्ट्रक्टर को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed