फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   indian army soldier honored program celebration in dehradun

जांबाजों के अदम्य साहस और वीरता के लिए मिला सम्मान, पश्चिमी कमान के जीओसी ने दिए मेडल

Wed, 27 Sep 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 27 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
indian army soldier honored program celebration in dehradun

पश्चिमी कमान के 83 सेना अधिकारियों और सैन्यकर्मियों को उनके असाधारण साहस और विशिष्ट सेवा के लिए बुधवार को सम्मानित किया गया। क्लेमेंटटाउन स्थित सेना के गोल्डन की डिवीजन में मुख्य अतिथि पश्चिमी कमान (हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड) के जीओसी ले. जन. सुरिंदर सिंह ने सभी जाबाजों को बार, पदक-प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  

विज्ञापन


इस मौके पर 17 उत्कृष्ट सैन्य यूनिटों को भी सम्मानित किया। 22 जांबाजों को वीरता पुरस्कार दिए गए। छह शहीदों को मरणोपरांत उनकी बहादुरी के लिए अदम्य साहस और वीरता के पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


उनकी वीरांगनाओें ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस दौरान सभी सम्मानितों की असाधारण साहस और विशिष्ट सेवा के बारे में संक्षिप्त परिचय भी दिया गया। जिसे सुनकर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भारी संख्या में सेवारत, रिटायर्ड सैन्य अधिकारी और उनके परिजन मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि करीब पांच वर्ष के लंबे अंतराल के बाद यह सम्मान समारोह देहरादून में आयोजित किया गया।

इन्हें किया गया सम्मानित

indian army soldier honored program celebration in dehradun

युद्ध सेवा मेडल
ब्रिगेडियर नवदीप सिंह बरार, ब्रिगेडियर अनुपम भागी, ब्रिगेडियर हितेन साहने, कर्नल कपिल यादव और कर्नल आईपी सिंह।

सेना मेडल (गैलेंट्री)
शहीद मेजर अमित देशवाल (पत्नी नीता देशवाल ने प्राप्त किया), शहीद सिपाही हरप्रीत सिंह (पत्नी किंदरजीत कौर), शहीद नायक रण सिंह ( पत्नी गुड्डी) , शहीद सिपाही रामचंद्र (पत्नी कमलेश देवी), शहीद सिपाही सत्यप्रकाश सिंह ( पत्नी गीता) , शहीद सिपाही सतीश ( पत्नी उमेश देवी), लेफ्टिनेंट कर्नल लक्ष्मण सिंह देओपा, लेफ्टिनेंट कर्नल ओलेटी लक्ष्मीवीरा नरेश, मेजर अनुराग पंवार, मेजर अमन सिंह, मेजर विकास चौहान, मेजर वरुण सिंह, मेजर आनंद राज, मेजर मयंक शुक्ला, कैप्टन आशुतोष राणा, हवलदार दिवान सिंह, हवलदार रोरथो कातिरे, हवलदार यश पॉल, लांसनायक हरजींदर सिंह, लांसनायक धनंजय यादव, लांसनायक संजय मनकोटिया, सिपाही जरमल सिंह और गार्ड्समैन रामथरजेला।

बार टू सेना मेडल (उत्कृष्ट सेवा) 
ब्रिगेडियर राजवंत सिंह, ब्रिगेडियर गुलजीत सिंह जामवाल और ब्रिगेडियर राजीव घई।

सेना मेडल (उत्कृष्ट सेवा)
ब्रिगेडियर हरमिंदर सिंह काहलों, ब्रिगेडियर अनिल सिंह, ब्रिगेडियर अनूप सिंघल, ब्रिगेडियर एसडी मुलगुंद, ब्रिगेडियर एमजे जैकब, ब्रिगेडियर हरिकृपा सिंह, कर्नल धर्मवीर सिंह सुहाग, कर्नल जितेंद्र बेनीवाल, कर्नल कर्णवीर सिंह ग्रेवाल, कर्नल अपिंदर पाल सिंह, कर्नल अशोक कुमार ठाकुर, कर्नल शिशिर थिमैय्या, कर्नल अमित बिष्ट, कर्नल विजय सुधाकर भावे और कर्नल विवेक अग्रवाल।

बार टू विशिष्ट सेवा मेडल
लेफ्टिनेंट जनरल गुरुमुख सिंह और ब्रिगेडियर गोपाल वर्मा।

इन्हें किया गया सम्मानित

indian army soldier honored program celebration in dehradun

विशिष्ट सेवा मेडल 
लेफ्टिनेंट जनरल विपिन पुरी, लेफ्टिनेंट जनरल मिलिंद हेमंत ठाकुर, लेफ्टिनेंट जनरल विपिन गुप्ता, मेजर जनरल विजय पांडे, मेजर जनरल नरेंद्र पाल सिंह, मेजर जनरल राहुल भारद्वाज, मेजर जनरल परमजीत सिंह, मेजर जनरल बोलिना वेंकटा, मेजर जनरल प्रेम मोहन वत्स, मेजर जनरल राजेश राणा, मेजर जनरल जगतार सिंह, मेजर जनरल एनके खंडूरी, मेजर जनरल गबीर सिंह ढुल्ल, मेजर जनरल अजय कुमार सिंह, ब्रिगेडियर राजीव साहने, ब्रिगेडियर नीरज सेठ, ब्रिगेडियर प्रीतपाल सिंह भाटिया, ब्रिगेडियर राजेंद्र भाटिया, ब्रिगेडियर रजत कुमार माथुर, ब्रिगेडियर मुकुंद शर्मा, ब्रिगेडियर राजेंद्र देवान, ब्रिगेडियर विनय कुमार सिंह, ब्रिगेडियर संदीप भार्गव, ब्रिगेडियर रंजीत सिंह घुम्मन, ब्रिगेडियर अनुपिंदर बेवली, ब्रिगेडियर गुरपीत सिंह चौधरी, ब्रिगेडियर चरणजीत सिंह अहलूवालिया, ब्रिगेडियर अतुल कोटवाल, ब्रिगेडियर गणेश चंद्र सत्पथी, कर्नल अभय भटनागर, कर्नल गुरुवीर सिंह, कर्नल तुषार शर्मा, कर्नल अमिताभ झा और कर्नल पवन ढुल्ल। 

इन यूनिटों को मिला सम्मान 
51वीं आर्म्ड रेजीमेंट, 89 आर्म्ड रेजीमेंट, 11 गार्ड्स रेजीमेंट, 14 मीडियम रेजीमेंट, 307 मीडियम रेजीमेंट, 142 एयर डिफेंस रेजीमेंट, 38 असॉल्ट इंजीनियर रेजीमेंट, 1 फील्ड सब ग्रुप रेजीमेंट, 14 गोरखा राइफ ल, 4 राजपूताना राइफ ल्स, 16 राजपूत रेजीमेंट, 3 जाट रेजीमेंट, 3 डोगरा रेजीमेंट, 10 गोरखा राइफ ल, 3 बिहार रेजीमेंट, 8 जम्मू एवं कश्मीर लाइट इंफेंट्री और 226 कंपनी आर्मी सर्विस कोर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed