फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Indian army siege on China border Area in Barahoti and Mana Pass, army and ITBP alert

तनाव के बाद भारतीय सेना ने चीन सीमा क्षेत्र में की घेराबंदी, बाड़ाहोती और माणा पास में सेना और आईटीबीपी अलर्ट

Fri, 05 Jun 2020 07:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर (चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Jun 2020 07:31 PM IST
सार

  • लद्दाख में तनाव के चलते चमोली से लगी सीमा पर बढ़ाई सतर्कता
  • सैन्य व प्राइवेट वाहनों से सीमा क्षेत्र पहुंचीं सेना की टुकड़ियां

विज्ञापन
Indian army siege on China border Area in Barahoti and Mana Pass, army and ITBP alert
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तनाव के मद्देनजर भारतीय सेना ने उत्तराखंड के चमोली जिले से लगी चीन सीमा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। पिछले तीन-चार दिनों से सैन्य और प्राइवेट वाहनों के जरिए सेना की टुकड़ियां लगातार सीमा क्षेत्र में आ रही हैं।

विज्ञापन


भारतीय सेना की ओर से चीन सीमा क्षेत्र में पूरी तरह से घेराबंदी कर ली गई है। अधिकारियों ने बताया कि सेना की ओर से सरहद की निगहबानी के साथ ही सैन्य अभ्यास भी किया जाएगा।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: चीन ने अब पिथौरागढ़ में भारतीय सैन्य ठिकाने पर जताई आपत्ति, झंडे दिखाकर उकसा रहे चीनी सैनिक
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन चमोली जिले से लगे सीमा क्षेत्र बाड़ाहोती और माणा पास में घुसपैठ की कई बार हिमाकत कर चुका है। लद्दाख के ताजा मामले के बाद खुफिया तंत्र के साथ ही सेना और आईटीबीपी भी अलर्ट हो गई है। पिछले कुछ दिनों से सेना के वाहन काफिले के साथ सीमा क्षेत्र की ओर जा रहे हैं। सेना के एक अधिकारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि लद्दाख में तनाव को देखते हुए सीमा क्षेत्र में व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है।

कब-कब हुई बाड़ाहोती में चीन की घुसपैठ

  • वर्ष 2014 : सीमा क्षेत्र में अंतिम चौकी रिमखिम के पास चीनी हेलीकॉप्टर देर रात तक आसमान में मंडराता रहा।
  • वर्ष 2015 : चीनी सैनिकों की ओर से भारतीय सीमा में घुसकर भारतीय चरवाहों के खाद्यान्न को नष्ट कर दिया गया था।
  • वर्ष 2016 : सीमा क्षेत्र के निरीक्षण के लिए गई चमोली जिला प्रशासन की टीम का चीनी सैनिकों से सामना हुआ।
  • 3 जून 2017 : सीमा क्षेत्र बाड़ाहोती में दो चीनी हेलीकॉप्टर करीब तीन मिनट तक आसमान में मंडराते रहे।
  • 25 जुलाई 2017 : सीमा क्षेत्र में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के करीब 200 जवान भारत की सीमा में करीब एक किलोमीटर अंदर तक घुस आए थे।
  • 10 मार्च 2018 : बाड़ाहोती में चीनी सेना के तीन हेलीकॉप्टर भारत की सीमा पर करीब चार किलोमीटर अंदर घुस आए।
  • जुलाई 2018 : चीनी सैनिक होतीगाड़ को पार कर भारतीय सीमा में घुस आए थे, तब सेना ने उन्हें खदेड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed