{"_id":"5a3f68c44f1c1b8e698c38f1","slug":"india-will-lead-the-world-on-climate-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलवायु परिवर्तन पर विश्व की अगुवाई करेगा भारत, देगा पर्यावरण संरक्षण का आदर्श मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलवायु परिवर्तन पर विश्व की अगुवाई करेगा भारत, देगा पर्यावरण संरक्षण का आदर्श मॉडल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 24 Dec 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीक चिन्ह लेते केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्लाइमेट जस्टिस की अवधारणा के साथ देश जलवायु परिवर्तन के मामले में विश्व की अगुवाई करेगा। क्लाइमेट जस्टिस नैतिक मूल्यों से जुड़ा मामला है। पर्यावरण से तालमेल बैठाना हमारे डीएनए में है।
विज्ञापन
वर्तमान में पूर्वजों के ज्ञान को ढंग से लागू करने की जरूरत है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि हमारा देश विश्व को पर्यावरण संरक्षण का एक आदर्श मॉडल देगा। डॉ. हर्षवर्धन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र से जुड़े उत्तराखंड के पर्यावरणीय मुद्दों और इको सेंसिटिव जोन के मामलों पर केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय गंभीरता से विचार कर रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताए सभी मुद्दों पर मंत्रालयों के अफसरों ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने उत्तराखंड से जुड़े इको सेंसिटिव जोन, ऑल वेदर रोड निर्माण में पेड़ों के कटान, नदियों में हो रहे अवैध खनन आदि मामलों पर सधे अंदाज में कहा कि सिद्धांतों के अनुरूप सारे कार्य किए जाएंगे।
पर्यावरण संरक्षण के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है लेकिन विकास को भी अवरुद्ध नहीं होने दिया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और विकास दोनों के लिए बीच का रास्ता निकाला जाएगा। इसके बाद डॉ. हर्षवर्धन ने वन अनुसंधान की बोर्ड बैठक में आमजन के लिए उपयोगी शोधों पर काम करने के लिए प्रेरित किया।