फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   india's first carbon neutral zoo in haldwani

हल्द्वानी में बन रहा देश का पहला कार्बन न्यूट्रल जू

Fri, 19 Aug 2016 09:47 AM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव / अमर उजाला, हल्द्वानी
विजेंद्र श्रीवास्तव / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 19 Aug 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
india's first carbon neutral zoo in haldwani
- फोटो : अमर उजाला

देश में कई चिड़ियाघर हैं, लेकिन हल्द्वानी में गौलापार में बन रहा अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर इन सबसे अलग होगा।

विज्ञापन


इस चिड़ियाघर को कार्बन न्यूट्रल जू के रूप में विकसित किया जा रहा है और वन विभाग की कोशिश है कि इसमें ईंट, सरिया आदि की जगह केवल लकड़ी का ही उपयोग हो। 400 हेक्टेयर में बन रहे इस चिड़ियाघर में रोशनी की व्यवस्था के लिए भी सौर ऊर्जा का ही उपयोग किया जाएगा।

वन विभाग के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर में कार्बन को अवशोषित करने वाले साल, सागौन, शीशम (ग्रीन मैटेरियल) का ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए 80 करोड़ का बजट रखा गया है। ग्रीन मैटेरियल का उपयोग होने से वन विभाग की योजना लागत कम करने के साथ कार्बन उत्सर्जन के बाद बनने वाले सरिया, ईंट, सीसी ब्लॉक आदि का कम से कम इस्तेमाल करने की है।
विज्ञापन


वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त व चिड़ियाघर के सीईओ डॉ. पराग मधुकर धकाते के मुताबिक विभाग को जंगल से साल, सागौन और शीशम के वृक्षों से लेकर लकड़ी (ग्रीन मैटेरियल) आसानी से मिल जाएगी। इनका इस्तेमाल दीवार बनाने, वन्यजीवों के बाड़े की छत बनाने से लेकर अधिकतम जगह किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक और संवेदनशील जगहों पर स्टेनलेस स्टील के चैनलिंग फेंस, ईंट आदि का प्रयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जू के अंदर बिजली की व्यवस्था भी सोलर मिड, विंड मिल और हाइब्रिड मिल से अधिकतम एरिया कवर करने का है। वन विभाग इस चिड़ियाघर को कार्बन न्यूट्रल जू का नाम दे रहा है। ईंट आदि बनाने में कार्बन का उत्सर्जन होता है। कोशिश है कि इनका प्रयोग कम और कार्बन को अवशोषित करने वाले मसलन लकड़ी का प्रयोग ज्यादा किया जाए।


अगर कोई तकनीकी दिक्कत नहीं आयी तो चिड़ियाघर को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें फेज-1 का काम मार्च-2017 तक पूरा करने की योजना है। चिड़ियाघर में वन्यजीवों के हिसाब से प्लांटेशन का काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed