फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India Nepal Dispute: Alert in Uttarakhand after Nepal police shot dead Indian Youth

नेपाल पुलिस की गोली से एक भारतीय की मौत के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, सीमा पर एसएसबी ने बढ़ाई चौकसी  

Fri, 12 Jun 2020 09:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Jun 2020 09:47 PM IST
सार

  • बिहार के सीतामढ़ी में नेपाल पुलिस की गोली से एक भारतीय की मौत के बाद अलर्ट 
  • नेपाल सीमा पर स्थिति सामान्य, एसएसबी सीमा पर हर गतिविधि पर रखे हुए है नजर 

विज्ञापन
India Nepal Dispute: Alert in Uttarakhand after Nepal police shot dead Indian Youth
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी के सोनबरसा में भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार को नेपाली पुलिस की ओर से चलाई गई गोली में एक भारतीय की मौत के बाद उत्तराखंड से सटी नेपाल सीमा पर एसएसबी अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। 

विज्ञापन


घटना के बाद से एसएसबी ने नेपाल सीमा पर कांबिग बढ़ा दी है। फिलहाल यहां सीमा पर हालात सामान्य हैं। बता दें कि बिहार के सोनबरसा में नेपाल पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए।
विज्ञापन



इन्हें सीतामढ़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में नेपाल पुलिस के तीन जवान भी घायल हुए हैं। मालूम हो कि नेपाल की ओर से भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिपुलेख, लिंपियाधुरा को नए नक्शे में दर्शाने के बाद दोनों ही देशों के बीच तनातनी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलर्ट मोड में जवान

नेपाल की संविधान सभा में मंजूरी के लिए रखे गए नए नक्शे में नेपाल ने भारत के 395 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को अपने हिस्से में दिखाया है। इसमें लिम्पियाधूरा, लिपुलेख और कालापानी के अलावा गुंजी, नाभी और कुटी गांव शामिल है।

एसएसबी 55वीं वाहिनी के निरीक्षक रंजीत सिंह का कहना है कि यहां सीमा पर हालात सामान्य है। हर गतिविधि पर जवानों की पैनी नजर है। एसएसबी के कमानडेंट सुरेश कुमार सासनी का कहना है कि जवान अलर्ट मोड पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed