{"_id":"5f72cd195b68290bd72aecac","slug":"india-nepal-border-dispute-india-opens-international-bridge-for-20-minutes-to-save-nepali-girl-life","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद : नेपाली बच्ची की जान बचाने को भारत ने 20 मिनट के लिए खोला अंतरराष्ट्रीय पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा विवाद : नेपाली बच्ची की जान बचाने को भारत ने 20 मिनट के लिए खोला अंतरराष्ट्रीय पुल
Tue, 29 Sep 2020 11:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:30 AM IST
सार
- 20 मिनट के लिए खुला धारचूला का झूला पुल
- भारत-नेपाल के 138 लोगों ने किया आवागमन
विज्ञापन
20 मिनट के लिए झूला पुल खोला गया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल निवासी बीमार बच्ची के उपचार के लिए धारचूला का झूला पुल खोला गया। 20 मिनट के लिए झूला पुल खुलने पर भारत से 50 लोग नेपाल गए, जबकि नेपाल से 88 लोग भारत आए।
विज्ञापन
एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि दार्चुला महाकाली गांव पालिका निवासी जगदीश राम की एक माह की बच्ची की आंतों में गांठ है। बेहतर इलाज के लिए दार्चुला जिला मुख्यालय से उसे भारत के लिए रेफर किया गया था।
विज्ञापन
दिल्ली में कार्यरत दार्चुला जिले के मल्लिकार्जुन गांव पालिका आठ निवासी व्यक्ति को नेपाल जाना था। झूला पुल बंद होने से वे धारचूला में रुके थे।
इस दौरान कुल 138 लोगों की हुई आवाजाही
इनके अनुरोध पत्र आने पर दोनों देशों के स्थानीय प्रशासन की सहमति होने के बाद 20 मिनट के लिए झूला पुल खोला गया। इस दौरान कुल 138 लोगों की आवाजाही हुई।
11वीं वाहिनी एसएसबी के इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में जवानों ने दोनों ओर से आने-जाने वाले लोगों के सामान की चेकिंग की। इसके बाद ही उन्हें आने-जाने दिया गया।
डॉ. गोतेंद्र सिंह, फार्मेसिस्ट गजेंद्र सिंह भोगिया, रेखा देवी की टीम ने नेपाल से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान पेशकार खीमानंद भट्ट, महादेव भट्ट, कृष्णा गर्ब्याल, भूपेंद्र थापा, नवीन गिरी आदि थे।