{"_id":"57d0ef8e4f1c1be906318de2","slug":"india-myanmar-will-give-joint-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर सरहद के संयुक्त पहरुये बनेंगे भारत-म्यांमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर सरहद के संयुक्त पहरुये बनेंगे भारत-म्यांमार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 08 Sep 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
border
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और म्यांमार संयुक्त रूप से देश की सरहद के पहरुये बनेंगे। साथ ही सरहद की निशानदेही के लिए मिलकर बाउंड्री पिलर्स की स्थापना की जाएगी जो पिलर्स टूट गए हैं, दोनों देश मिलकर फिर से उन पिलर को लगाएंगे। सरहद की सुरक्षा के लिए भारत और म्यांमार की दोस्ती को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
भारत के महासर्वेक्षक कार्यालय में दोनों देशों के सर्वे विभाग के अफसरों की बैठक दूसरे दिन बुधवार शाम तक चली। बैठक में सरहद की सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर अहम निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत में बीते साल 9-10 अप्रैल को यांगो में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। इसके बाद वर्ष 2016-17 फील्ड के सीजन के संबंध में चर्चा की गई।
विज्ञापन
फील्ड सीजन में बाउंड्री पिलर्स का रख-रखाव किया जाता है। दो देशों की सरहद की पहचान इन्हीं बाउंड्री पिलर्स के जरिए होती है। बैठक में बाउंड्री पिलर्स के संयुक्त निरीक्षण की कार्ययोजना तैयार की गई। इसके अलावा टूटे पिलर्स की मरम्मत करने का भी निर्णय लिया गया। सरहद के जो पिलर्स गायब हो गए हैं, उन्हें फिर से लगाया जाएगा।
विज्ञापन
दोनों देश जल्दी ही बाउंड्री पिलर्स का निरीक्षण शुरू करेंगे। इसके अलावा दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल संयुक्त प्रशिक्षण के मुद्दे पर भी राजी हो गए। महासर्वेक्षक डॉ. स्वर्ण सुब्बाराव ने भारत और महासर्वेक्षक एचई थांग हियांग ने म्यांमार के सर्वे विभाग के अफसरों की टीम की अगुवाई की।