फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Independent candidate won in haridwar panchayat election.

हरिद्वार पंचायत चुनाव: यहां चलेगी बिना दल वालों की सरकार

Thu, 07 Jan 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की, हरिद्वार Updated Thu, 07 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Independent candidate won in haridwar panchayat election.

हरिद्वार पंचायत चुनाव में बुधवार की रात 11 बजे तक जिला पंचायत की 44 सीटों पर परिणाम जारी कर दिए गए, जबकि बहादराबाद ब्लॉक की तीन सीटों पर काउंटिंग जारी थी।

विज्ञापन


अब तक आए परिणामों से यह तय हो गया है कि जिले में सबसे अधिक निर्दलीय चुनाव जीते हैं। ऐसे में सरकार भी इन्हीं की होगी। कारण कि बिना निर्दलियों का समर्थन लिए कांग्रेस या बसपा कोई भी राजनीतिक दल जिला पंचायत अध्यक्ष नहीं बना सकता है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आते ही निर्दलियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। जिला पंचायत की 47 सीटों के लिए हुए चुनाव में 44 के परिणाम जारी हुए हैं, जिसमें से 15 सीटों पर निर्दलियों ने कब्जा जमाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा को 14 सीटें, कांग्रेस तीसरे स्थान पर

Independent candidate won in haridwar panchayat election.

दूसरे नंबर पर बसपा है, जिसे 14 सीटें मिलीं हैं, जबकि कांग्रेस को 13 सीटें मिलीं हैं। वहीं बीजेपी को दो सीटों से ही संतोष करना पड़ा। अभी बहादराबाद में जिला पंचायत की तीन सीटों की काउंटिंग चल रही है।

देर रात करीब साढ़े 11 बजे बहादराबाद की नसीरपुर कला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इसराइला को विजयी घोषित किया गया। सराय जिला पंचायत सीट पर बसपा की लतीफन बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा बहादराबाद की दो अन्य सीटें जलालपुर कला और लाल ढांग सीटों के लिए देर रात काउंटिंग शुरू हुई।

ऐसे में अगर बसपा और कांग्रेस को एक-एक सीटें मिल भी जाती हैं तो निर्दलियों के बिना जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन नहीं हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed