फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   independence day main program dehradun route divert chart

स्वतंत्रता दिवस पर किए गए कई रूट डायवर्ट, यह रूट चार्ट देखकर ही निकले बाहर

Wed, 15 Aug 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Aug 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
independence day main program dehradun route divert chart
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू - फोटो : संजय गुप्ता

स्वतंत्रता दिवस पर देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न मार्गों के रूट में बदलाव किया है। इस दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। इसके अलावा पार्किंग और बेरिकेडिंग व्यवस्था भी विभिन्न जगहों पर की गई है। कार्यक्रम में छाता व अन्य सामान लेकर आना प्रतिबंधित रहेगा। एसएसपी ने इस दौरान पूरे शहर में सघन चेकिंग के बाद ही वाहनों को परेड ग्राउंड की तरफ आने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


ये रहेगी यातायात व्यवस्था 
- स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर परेड ग्राउंड के चारों तरफ, सर्वे चौक, मनोज क्लीनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरिएंट चौक व पैसेफिक तिराहे से सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। 
विज्ञापन

- सभी सरकारी वाहन सर्वे चौक से एवं पैसेफिक होते हुए रोजगार तिराहा से कान्वेंट तिराहे की ओर जाते ही दाहिने तरफ वीवीआईपी द्वार से प्रवेश करेंगे। 
- पैसेफिक होटल तिराहे की ओर से आने वाले सरकारी वाहन डोंगा हाउस के सामने से प्रवेश करेंगे। इस मार्ग से प्रवेश करने वाले पास धारक वाहन निर्धारित पार्किंग स्थान पर ही पार्क किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह होगी पार्किंग व्यवस्था  

independence day main program dehradun route divert chart
PARKING

- धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक की ओर से आने वाले सभी वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे। 
- सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगे। 
- पासधारक मीडियाकर्मियों के वाहन दून क्लब गेट के सामने स्थित पार्किंग में पार्क होंगे। 
- सरकारी वाहन पानी की टंकी के नीचे पार्किंग में पार्क होंगे। 
- कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले आर्मी पैरामिलिट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले बुजुर्गों आदि के समस्त वाहन पवेलियन ग्राउंड में पार्क होंगे। 

रूट डायवर्जन व्यवस्था 
- दो नंबर रूट के सभी विक्रम सहस्रधारा क्रासिंग से वापस किए जाएंगे। 
- तीन नंबर रूट के सभी विक्रम चंदरनगर कट से दून चौक से एमकेपी चौक से सीएमआई की ओर भेजे जाएंगे। 
- पांच नंबर और आठ नंबर रूट के सभी विक्रम रेलवे गेट से वापस किए जाएंगे। 
- प्रेमनगर रूट के सभी विक्रम प्रभात कट से वापस किए जाएंगे। 

बसों के लिए डायवर्जन व्यवस्था 

independence day main program dehradun route divert chart
city bus onwer protest
- आईएसबीटी की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस की जाएंगी। 
- राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बस दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर की ओर जाएंगी। 
- रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें चूना भट्टा से वापस की जाएंगी। 

बैरियर व्यवस्था 
परेड ग्राउंड के चारों ओर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए बैरियर व्यवस्था कुछ इस प्रकार रहेगी...
आउटर प्वाइंट-ईसी रोड सर्वे चौक, मनोज क्लीनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरिएंट चौक, पैसेफिक तिराहा। 
इनर प्वाइंट-रोजगार तिराहा, कनक चौक, डूंगा हाउस, लैंसडाउन चौक, कान्वेंट तिराहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed