{"_id":"cb087a76b14ccb62b81be74e737f328c","slug":"independence-day-celebration-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादगी से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादगी से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2013 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में विभिन्न जगहों पर स्वतंत्रता दिवस सादगी से मनाया गया। इसके साथ ही शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्कूली बच्चों, संगठनों व सामाजिक कार्यकताओं ने रैली निकाली।
वहीं, स्वतंत्रता दिवस की 66वीं वर्षगांठ पर डीएम आर मीनाक्षी सुंदरम ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। जिला सूचना अधिकारी अजय मोहन सकलानी ने सूचना कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तराखंड बालिका वाहिनी बटालियन एनसीसी के 45 सीनियर डिविजन के कैडिटों ने परेड ग्राउंड में हुई परेड में भागीदारी की। दून किडजी स्कूल में आयोजित कला प्रदर्शनी में नर्सरी कक्षा के ध्रुव राय पहले, कृतिका अरोड़ा दूसरे प्ले ग्रुप में स्वास्तिक चौहान पहले, भाग्य व काम्या दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
देश हित के लिए आगे बढ़ने का आह्वान
कांसटेंशिया स्कूल में अध्यक्ष आरपी चमोली ने छात्रों को देश हित के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया। गौतम इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ध्वजारोहण के बाद आपदा का मार्मिक चित्रण भी किया गया। सनातन धर्म इंटर कालेज रेसकोर्स में सुबह 10 बजे ध्वजारोहण किया गया।
विधायक राजकुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर बेसिक प्राइमरी स्कूल नया नगर में ध्वजारोहण किया। पशुपालन विभाग, पशुधन भवन मोथरोवाला में पशुपालन मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने ध्वजारोहण किया। ऑल उत्तराखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर झंडा फहराया गया।
ऑल इंडिया महात्मा गांधी नेशनल फाउंडेशन ने प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद गरीबों में फल वितरित किए। स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी ने बैठक कर महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। महिला बाल उत्थान एवं कला मंच के अल्पावास गृह में पार्षद ओमेंद्र भाटी ने ध्वजारोहण किया।
मेधावी छात्रों को सम्मानित किया
लोक हित सेवा समिति सुभाषनगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में 10वीं व 12वीं के 12 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। साथ ही 42गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति दी।
इंडियन स्कूल ऑफ टेलेंट में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने ताइक्वांडो का प्रदर्शन किया। यूजेपीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्जवल में सादगी के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। द हैरिटेज स्कूल में देशभक्ति गीतों के साथ अंग्रेजी व हिंदी भाषण दिया गया।
धर्मपुर चौक पर व्यापार मंडल धर्मपुर के उपाध्यक्ष मुकेश सोनकर ने ध्वजारोहण किया। उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की कॉरपोरेट शाखा में बैंक के उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने झंडा फहराया। वर्णी जैन इंटर कालेज में सादगी के साथ कार्यक्रम मनाया गया।
ओएनजीसी के डा. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में ओएनजीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक सुधीर वासुदेवा ने ध्वजारोहण किया। स्वामी विवेकानंद संस्थान में पौंधारोपण किया गया। ट्रांसपोटर्स वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े ट्रक मालिकों, चालकों ने स्वतंत्रता दिवस पर ट्रांसपोर्ट नगर की सफाई का संकल्प लिया।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें