फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   independence day 2018 main program in dehradun parade ground

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा, कहा 'शहादत है उत्तराखंड की परंपरा'

Wed, 15 Aug 2018 01:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Aug 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
independence day 2018 main program in dehradun parade ground
trivendra singh rawat

आजादी की 72वीं वर्षगांठ पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तिरंगा फहराया और राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में तिरंगा फहराया। उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और शहादत यहां की पंरपरा है। यहां लगभग हर परिवार से एक व्यक्ति सेना या सुरक्षा बलों में हैं। 

विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई और योजनाओं  की जानकारी दी। कहा कि राज्य की जीडीपी में 6 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि हुई है और प्रति व्यक्ति आय 16 हज़ार से ज्यादा बढ़ी है। अब तक 103 ग्रोथ सेंटर्स स्थापित किए जा चुके हैं। सरकार लगातार किसानों के लिए प्रयासरत है। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि सैनिक व अर्धसैनिकों से हमारा लगाव है। उन्होंने देश की सरहदों पर तैनात जवानों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेन्स की नीति राज्य सरकार चल रही है। जिससे भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा है। सरकार नेक नियत से काम कर रही है। जीडीपी में वृद्धि सरकार की ईमानदार कोशिशों का नतीजा है। सरकार ने राज्य में 103 ग्रोथ सेंटर की स्थापना की है। पलायन आयोग की स्थापना की है।
विज्ञापन


राज्य की 65 फीसदी आबादी खेती और बागवानी करती है। किसानों को पहले से राहत मिली है। धान की ऑनलाइन खरीद और पेमेंट शुरू की गई है। पीएम ने जैविक प्रदेश की परिकल्पना दी। जिसमें राज्य को 1500 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। पंडित दीनदयाल किसान ऋण योजना में 6 सौ करोड़ का लोन दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा पर चिंता जताई। कहा सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या घटना चिंताजनक है। हम शिक्षा के बजाय शिक्षिकों की ज्यादा चिंता कर रहे हैं। राज्य को हड़ताली प्रदेश नहीं बनने देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि उत्तराखण्ड प्रवासी परिषद बनाई जाएगी। आपदा के लिहाज से संवेदनशील गावं को विस्थापित किया जाएगा। 77 करोड़ की धनराशि से देहरादून की सड़कें सुधारी जाएंगी। कृषि उपकरणों के लिए 300 से अधिक बैंक की स्थापना कि जाएगी। जैविक कृषि अधिनियम लाया जाएगा। 


इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सुबह 8:30 बजे आवास पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में तिरंगा फहराया और सचिवालय में वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed