फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Increased dearness allowance to retired drinking water corporation workers

आदेश के बाद भी नहीं मिला सेवानिवृत्त पेयजल निगम कर्मियों को बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता

Thu, 31 Mar 2022 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Increased dearness allowance to retired drinking water corporation workers
पेयजल निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अभी तक बढ़ा हुआ महंगाई राहत भत्ता नहीं मिल पाया है। जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में उत्तराखंड पेंशनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर तत्काल महंगाई भत्ता दिए जाने के लिए विभाग को आदेश देने की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के संरक्षक दिनेश भंडारी ने कहा कि शासन की ओर से पेयजल निगम को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता दिए जाने के आदेश जुलाई में जारी कर दिए थे। आदेश के मुताबिक कर्मचारियों को 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाना है। बताया कि पेयजल निगम ने सेवारत कर्मियों को तो महंगाई भत्ता जारी कर दिया है, लेकिन जुलाई से अभी तक सेवानिवृत्त पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नहीं दिया है। कहा कि यह विभाग की ओर से पेंशनरों के साथ सौतेला व्यवहार है। कहा कि निगम के इस सौतेले व्यवहार के प्रति पेंशनरों में आक्रोश है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर उन्होंने विभाग को तत्काल बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश दिए जाने की मांग की है। ऐसा न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में अध्यक्ष पीएस रावत, महामंत्री प्रवीन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed