फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Income Tax raid in RSB Transmissions company in sidcul Rudrapur

सिडकुल की आरएसबी ट्रांसमिशन कंपनी में इनकम टैक्स का छापा, 28 घंटे चली कार्रवाई 

Fri, 17 Jan 2020 08:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर  Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Jan 2020 08:44 PM IST
सार

  • 20 से अधिक फाइलें की गईं जब्त, देशभर में चल रही आरएसबी समूह के ठिकानों पर छापामारी 

विज्ञापन
Income Tax raid in RSB Transmissions company in sidcul Rudrapur
आयकर विभाग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में भारी वाहनों और एयरक्राफ्ट के कलपुर्जे बनाने वाले आरएसबी ट्रांसमिशन कंपनी की सिडकुल स्थित शाखा में आयकर विभाग की टीम ने 28 घंटों तक दस्तावेज खंगाले। 20 से अधिक फाइलों को टीम ने पहले एक केबिन में सील कर दिया और बाद में अधिकतर दस्तावेजों को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


टीम ने कंपनी में विभिन्न केबिनों में रखे कंप्यूटरों को भी घंटों  खंगाला और फाइलों के प्रिंट आउट निकालकर अपने पास जांच के लिए रखे। इस दौरान कंपनी में उत्पादन और सप्लाई के संबंध में भी संबंधित कंपनी अधिकारियों से पूछताछ की गई।   
विज्ञापन


दरअसल, सिडकुल की सेक्टर-11 में स्थित आरएसबी ट्रांसमिशन कंपनी में टाटा मोटर्स समेत भारी वाहनों के लिए पार्ट्स बनाए जाते हैं। यह कंपनी पुणे के आरएसबी समूह की है। समूह के कारोबार में करोड़ों की टैक्स गड़बड़ी की आशंका पर आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार से पुणे सहित समूह के विभिन्न प्रतिष्ठानों में एक साथ छापे मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में हल्द्वानी और काशीपुर की संयुक्त टीम ने भी सिडकुल स्थित कंपनी में छापे मारे। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे कंपनी में पहुंची टीम ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे तक कंपनी में दस्तावेज खंगाले। 

जरूरी दस्तावेजों को टीम अपने साथ भी ले गई

हल्द्वानी से आए आयकर विभाग के सहायक निदेशक (जांच) जेपी सिंह ने बताया कि आरएसबी ग्रुप के देशभर में स्थित प्रतिष्ठानों और कंपनियों में विभाग की टीमें 133 (ए) सर्वे कर रहीं हैं। आयकर से संबंधित दस्तावेजों की फाइलें व कंपनी में बने तमाम केबिनों के कंप्यूटर की जांच की गई।

जांच में आयकर से संबंधित दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर इन्हें एक केबिन में सील कर दिया है। कुछ जरूरी दस्तावेजों को टीम अपने साथ भी ले गई है। जो दस्तावेज सील किए गए हैं उनको भी जांच में लिया जाएगा।

विभाग के आला अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। टीम में काशीपुर सहायक आयकर आयुक्त सुरेंद्र वर्मा, अर्नब सरकार, निरीक्षक भवानी शंकर शर्मा, संगम अग्रवाल आदि थे। 

आयकर के छापे से कंपनी में मचा रहा हड़कंप 
आयकर विभाग के छापे से कंपनी अधिकारियों में हड़कंप मचा है। माना जा रहा है कि छापे में टैक्स चोरी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं हैं। आयकर की टीम ने पुणे, जमशेदपुर सहित कई जगहों पर ग्रुप की कंपनी और प्रतिष्ठानों में छापे मारे हैं। कानपुर और देहरादून के आयकर आयुक्त के निर्देश पर कुमाऊं मंडल की टीम ने सिडकुल में पहुंचकर ग्रुप की कंपनी में दस्तावेज खंगाले और संबंधित अधिकारियों से जानकारी भी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed