फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five government medical colleges will soon get 20 assistant professors Uttarakhand news

Uttarakhand: पांच मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगे 20 असिस्टेंट प्रोफेसर, स्वास्थ्य मंत्री ने दी तैनाती की मंजूरी

Sat, 09 Mar 2024 06:33 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Mar 2024 06:33 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति से जहां कॉलेजों में मेडिकल की पढ़ाई सुचारू होगी। वहीं अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Five government medical colleges will soon get 20 assistant professors Uttarakhand news
बैठक लेते धन सिंह रावत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी दूर करने के लिए शीघ्र ही 20 असिस्टेंट प्रोफेसरों की तैनाती की जाएगी। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की प्रतीक्षा सूची से अभ्यर्थियों का चयन किया गया। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयन को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

बोर्ड से चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर को मेडिकल कॉलेजों में खाली पदों के सापेक्ष तैनाती दी जाएगी। मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति से जहां कॉलेजों में मेडिकल की पढ़ाई सुचारू होगी। वहीं अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार ने शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की प्रतीक्षा सूची में चयनित 20 असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


शीघ्र ही शासन स्तर से चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों की राजकीय मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। जिसमें से राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में सर्वाधिक सात असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती की जाएगी। इसी प्रकार राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में पांच, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में चार, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में तीन और राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर में एक असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  चमोली के पीयूष को मिला नैनो क्रियेटर अवार्ड, दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने किया सम्मानित

बता दें कि इससे पहले चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न संकायों में खाली असिस्टेंट प्रोफेसर के 339 पदों का अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा था। जिसके सापेक्ष बोर्ड ने चयनित विभिन्न संकाय के 171 असिस्टेंट प्रोफेसर को मेडिकल कॉलेजों में तैनाती कर दी है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में शतप्रतिशत फैकल्टी की तैनाती पर सरकार का फोकस है। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से उपलब्ध प्रतीक्षा सूची में चयनित 20 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही इन्हें विभिन्न मेडिकल कॉलेज में तैनाती दी जाएगी। - डाॅ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed