फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In village Jassowala, the villagers stopped the

Dehradun News: ईदगाह की चारदीवारी का निर्माण रुकवाया

Tue, 08 Aug 2023 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
In village Jassowala, the villagers stopped the
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने निर्माण के लिए स्वीकृत किए हैं 80 लाख रुपये
विज्ञापन




ग्राम जस्सोवाला में ग्रामीणों ने ईदगाह की चारदीवारी का निर्माण कार्य रुकवा दिया। आरोप लगाया कि अवैध तरीके से निर्माण कराया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जस्सोवाला गांव में ईदगाह की चारदीवारी निर्माण के लिए करीब 80 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसके तहत सोमवार को निर्माण कार्य किया जा रहा था। सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण सैनी के नेतृत्व में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए मौके पर सहसपुर थाना पुलिस और कार्यदायी संस्थान लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों के कड़े विरोध को देखते हुए निर्माण कार्य रोक दिया गया। प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण सैनी ओर प्रधान सुदेश सैनी ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग करीब चार बीघा भूमि पर ईदगाह बनाना चाहते हैं। यह भूमि ग्राम समाज की है। जिस भूमि पर ईदगाह के लिए चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है, वह भूमि न तो खसरा खतौनी और न ही नक्शे में दर्ज है। जमीन ग्राम सभा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके विरोध में पूर्व में उत्तराखंड अल्प संख्यक आयोग से भी शिकायती की गई थी। जिस पर आयोग के सचिव ने एसडीएम विकासनगर को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पक्का निर्माण कर ग्राम समाज की भूमि को ईदगाह के रूप में तब्दील करने की साजिश रची जा रही है। ऐसा करने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा। उन्होंने भूमि का चिह्नीकरण न होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।






बयान...

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने बजट स्वीकृत किया है। लघु सिंचाई विभाग ने टेंडर लगाया है।अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का कहना है कि इसके लिए ग्राम सभा से प्रस्ताव आने पर ही बजट स्वीकृत हुआ है। ऐसे में कोई निर्णय अल्पसंख्यक विभाग स्तर से ही होना है। - विनोद कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed