फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   only 18 percent policemen have government accommodation in Uttarakhand

Uttarakhand: 18 फीसदी पुलिसकर्मियों के पास ही है सरकारी आवास, 2000 आवासों का जल्द होगा निर्माण

Wed, 21 Jun 2023 04:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 21 Jun 2023 04:38 PM IST
सार

पुलिस के पास आवासीय और प्रशासनिक भवनों की बेहद कमी है। जिस जगह पर पुलिस का मुख्यालय है, वह कभी ओएनजीसी का अस्पताल हुआ करता था।

विज्ञापन
only 18 percent policemen have government accommodation in  Uttarakhand
डीजीपी अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में केवल 18 फीसदी पुलिसकर्मियों के पास ही सरकारी आवास हैं। इसे जल्द ही 25 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस क्रम में 2000 आवासों का निर्माण किया जाना है, जिसके लिए 520 करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी। पुलिस का यह अहम प्रस्ताव शासन में विचाराधीन है।

विज्ञापन


प्रदेश में पुलिस के पास आवासीय और प्रशासनिक भवनों की बेहद कमी है। जिस जगह पर पुलिस का मुख्यालय है, वह कभी ओएनजीसी का अस्पताल हुआ करता था। यहां अधिकारियों तक के बैठने के लिए जगह नहीं बची है। इसी तरह थाने, चौकियों और पुलिसकर्मियों के आवास के निर्माण के लिए भी पुलिस लगातार जद्दोजहद कर रही है। पुलिस के पास आवास की उपलब्धता को आवास संतुष्टि स्तर से जाना जाता है। उत्तराखंड पुलिस का आवास संतुष्टि स्तर केवल 18 फीसदी है। जबकि, केंद्रीय बलों का आवास संतुष्टि स्तर 48 फीसदी है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने इसे 2024 तक 78 फीसदी तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। इसी तरह उत्तराखंड पुलिस को भी इसे बढ़ाने की जरूरत है। डीजीपी अशोक कुमार ने आवास निर्माण के प्रस्ताव पर भी जल्द विचार करने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस बजट की व्यवस्था के लिए हरियाणा राज्य की तरह हुडको जैसी वित्तीय संस्था से ऋण लेने का प्रस्ताव भी शासन के पास लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 आवास निर्माण का प्रस्ताव भी लंबित
पुलिस के लिए 200 आवासों के निर्माण का प्रस्ताव भी पिछले दिनों शासन को भेजा गया था। इन आवासीय भवनों के निर्माण पर 50 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। जबकि, 80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 10 पुलिस थाने और 25 चौकियों के प्रशासनिक भवनों का निर्माण भी प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed