फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the state level invitational boxing championship held

Dehradun News: स्वर्ण पदक जीतने वाले मोहित बने सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज

Wed, 30 Oct 2024 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
In the state level invitational boxing championship held
Iराज्यस्तरीय आमंत्रण बाक्सिंग चैंपियनशिप में मोहित ने जीता स्वर्ण पदकI
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय आमंत्रण बाक्सिंग चैंपियनशिप में दून के मोहित भंडारी ने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के साथ सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब भी अपने नाम किया। इसके अलावा दून की ही अंशिका विद्वान को मोस्ट चैलेंजिंग बॉक्सर चुना गया। विजेता मुक्केबाजों का मंगलवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में नवाजा गया।

बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने बताया, प्रतियोगिता में सभी जिले की टीमें एवं स्पोर्ट्स हॉस्टल कॉलेज की बालक वर्ग में 18 टीमों और बालिका वर्ग में 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिला खेल कार्यालय पिथौरागढ़ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में देहरादून जिले की टीम में उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए बालिका वर्ग की चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ ही विद्यालय के छात्र मोहित भंडारी ने सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का पुरस्कार प्राप्त किया। बालक वर्ग में मोहित भंडारी और कृष्णा सिंह ने अपने मुक्कों के दम से स्वर्ण पदक प्राप्त किया। साथ ही समृद्धि गोदियाल, मुस्कान बिष्ट ने स्वर्ण, अंशिका विद्वान ने रजत पदक अपने नाम किया। स्वस्ति रावत और वंशिका चरण ने भी अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर कोच प्रदीप कुमार ऐरी, सोशल बलूनी बॉक्सिंग अकादमी की सीनियर खिलाड़ी कोमल बिष्ट और प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed