फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the convention of Nationalist Regional Party, about

Dehradun News: 150 महिला और पुरुषों ने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की सदस्यता ली

Mon, 26 Feb 2024 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
In the convention of Nationalist Regional Party, about
I- राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के अधिवेशन में लोगों ने पार्टी की सदस्यता लीI
विज्ञापन




राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के अधिवेशन में करीब 150 महिला और पुरुषों ने पार्टी की सदस्यता ली। सदस्यता समारोह के बाद पार्टी का अधिवेशन रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित किया गया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रेस क्लब से घंटाघर स्थित स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के स्मारक तक राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली।



राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ता मूल निवास, भू कानून, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा महिलाओं से संबंधित अपराधों, पुलिस को 4600 ग्रेड पे दिए जाने और अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के मुद्दों पर आधारित नारेबाजी कर रहे थे। घंटाघर स्थित स्मारक पर आकर रैली एक जनसभा में तब्दील हो गई और कार्यकर्ताओं ने इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जनसभा को संबोधित किया। अधिवेशन को मुख्य रूप से बलवीर सिंह नेगी, शूरवीर सिंह नेगी, गुलाब सिंह रावत, प्रमोद डोभाल, प्रदेश पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नौटियाल, जगदंबा बिष्ट ने संबोधित किया।
विज्ञापन


I- ये रहे मौजूदI

समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय डोभाल, ऋषिकेश जिला अध्यक्ष उपेंद्र सकलानी, पौड़ी जिला अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत, टिहरी जिला अध्यक्ष बिशन सिंह कंडारी, मनोरमा चमोली, हरिद्वार जिला संयोजक आशीष उनियाल, संजय डोभाल, मंजू रावत, शैलबाला ममगाई और रिंकी कुकरेती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed