{"_id":"672e5fcaa5a4e44fb4069d24","slug":"in-the-case-of-misbehavior-with-the-ias-and-assault-dehradun-news-c-5-1-drn1031-542903-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मुश्किलें बढ़ती देख अग्रिम जमानत की मांग लेकर हाईकोर्ट पहुंचे बॉबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मुश्किलें बढ़ती देख अग्रिम जमानत की मांग लेकर हाईकोर्ट पहुंचे बॉबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iदो साल पहले स्थानीय अदालत से सशर्त मिली थी जमानत, ताजा मामला माना जा रहा शर्तों का उल्लंघनI
आईएएस के साथ बदसलूकी और स्टाफ के साथ मारपीट के मामले में बॉबी पंवार चौतरफा घिरते नहर आ रहे हैं। बॉबी अग्रिम जमानत की मांग को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे हैं। करीब दो साल पहले बॉबी को पथराव के मामले में सशर्त जमानत मिली थी। ऐसे में यह मामला बॉबी की जमानत की शर्तों के खिलाफ है। अब बॉबी को कोतवाली पुलिस ने भी पूछताछ के लिए बुलाया है। बतादें कि बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार पर ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम से छह नवंबर को उनके कक्ष में घुसकर अभद्रता करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि सचिव ने अपने निजी सचिवों को पंवार को बाहर निकालने के लिए कहा तो उसने उनके साथ भी धक्का मुक्की की।
Iफरवरी 2023 में हुआ था पथरावI
बॉबी पंवार के नेतृत्व में बेरोजगार युवाओं ने नाै फरवरी 2023 को गांधी पार्क के सामने धरना-प्रदर्शन किया था। आंदोलन उग्र हुआ तो युवाओं ने पथराव कर दिया। ऐसे में पुलिस ने बॉबी पंवार और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था। स्थानीय अदालत से बॉबी को इस शर्त पर जमानत मिली थी वह आगे किसी उग्र आंदोलन में भाग नहीं लेंगे, कोई ऐसा कृत्य नहीं करेंगे, जिससे इन शर्तों का उल्लंघन हो। ऐसे में ऊर्जा सचिव और उनके स्टाफ से अभद्रता की इस घटना को इन शर्तों का उल्लंघन माना जा रहा है।