{"_id":"65429ae98d3089fed40ccbd9","slug":"in-the-annual-festival-of-doon-laurel-academy-premnagar-dehradun-news-c-5-1-drn1030-279105-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वार्षिक महोत्सव में बच्चों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वार्षिक महोत्सव में बच्चों ने मोहा मन
विज्ञापन
दून लॉरेल एकेडमी प्रेमनगर के वार्षिक महोत्सव में बच्चों ने नृत्य की मनभावक प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सरस्वती वंदना से शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, गायन के साथ नाटक का सुंदर मंचन किया। मेधावियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एकेडमी के संस्थापक डॉ. डीसी थपलियाल, कमल थपलियाल, विकल्प थपलियाल, सीमा गुप्ता, अंजली कुरियाल, आर भट्ट, महेश कुरियाल मौजूद रहे।
Iडॉ. तिलोत्तमा को मिला टीचर ऑफ द ईयर अवार्डI
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव में डॉ. तिलोत्तमा सिंह को उत्तराखंड के टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. तिलोत्तमा सिंह उत्तरांचल विवि में एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (स्कूल ऑफ मैनेजमेंट) के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. तिलोत्तमा 16 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। इससे पहले भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें विभिन्न संस्थाओं की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।