फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In many places, the waste from fireworks during

स्वच्छता सर्वेक्षण : शहर में अभी कई जगहों पर नहीं उठा कूड़ा, कंपनियों को निगम ने दिया नोटिस

Wed, 15 Nov 2023 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
In many places, the waste from fireworks during
I- दीपावली के बाद अभी भी कईं जगह लगे हुए हैं कूड़े के ढेर
विज्ञापन

I

I
I

I- भैयादूज के चलते आज भी निकलेगा अतिरिक्त कूड़ाI

दीपावली में आतिशबाजी का कचरा कई जगहों पर दो दिन बाद भी नहीं उठ सका है। अभी भी कूड़े के ढेर शहर में नजर आ रहे हैं। निगम ने इसके लिए संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं। समय से कूड़ा उठान न होने पर उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। उधर, कूड़ा उठान न होने के कारण जगह-जगह लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



दरअसल, दून में प्रतिदिन करीब 450 से 500 मीट्रिक टन कूड़ा उत्पन्न होता है। इसे निगम कारगी ट्रांसफर सेंटर में एकत्रित करने के बाद शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में भेजता है। दीपावली के दिन दून में करीब पचास से साठ टन अतिरिक्त कूड़ा निकलता है। निगम ने दीवापली से पूर्व दावा किया था कि दीपावली के बाद निकलने वाले अतिरिक्त कूड़े के निस्तारण के लिए अतिरिक्त स्टॉफ के साथ ही दो से शिफ्टों में कूड़ा उठान का कार्य किया जाएगा। निगम का यह दावा धरातल पर नहीं उतर पाया। दीपावली के दो दिन बाद भी सड़क के किनारे और प्लॉटों में कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। चकराता रोड पर मस्जिद के पास, सेवलाकलां तालाब के पास, बनियावाला चौक, शिमलाबाई पास रोड पर मेंहुवाला और तेलपुर के साथ ही पटेलनगर में आईटीआई के पास सड़क पर कूड़ा फैला हुआ है और कूड़ेदान भरे पड़े हुए हैं। कारगी स्थित कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन में भी कूड़े का पहाड़ नजर आ रहा है। इससे आसपास के सैकड़ों की आबादी बदबू से परेशान हैं।
विज्ञापन


भैयादूज के बाद और अधिक कूड़ा निकलता है। इसका निस्तारण भी निगम के लिए चुनौती है। हालांकि निगम अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए कूड़ा उठान कंपनियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अगर कहीं पर भी कूड़ा फैला मिला या कूड़े के ढेर नजर आए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने कहा कि दीवावली से उत्पन्न कूड़ा समय से नहीं उठाने पर तीनों कंपनियों वाटरग्रेस, ईकॉन और सनलाइट को नोटिस दिया गया है। उनके खिलाफ भारी भरकम जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed