IMA POP 2023 Dehradun: सेना को आज मिली 331 युवा अफसरों की टोली, मित्र देशों के 'लाल' ने भी माटी को किया 'सलाम'
IMA POP 2023 Dehradun: देश की आन बान और शान पर मर मिटने के लिए 331 जांबाज सेना में शामिल हुए। इस बार भी उत्तर प्रदेश हर बार की तरह सबसे ज्यादा कैडेट्स देने वाला राज्य बना है। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह छह बजे परेड शुरू हुई। परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड के बाद देश को 331 युवा जांबाज अफसरों की टोली मिल गई है। शनिवार को आखिरी पग भर ये जेंटलमैन कैडेट्स बतौर अफसर सेना में शामिल हो गए। आईएमए के गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट्स की टोली ड्रिल स्क्वॉयर पर पहुंची तो ऐसा लगा मानो विशाल सागर उमड़ पड़ा हो।
एक साथ पड़ते कदम और गर्व से सीना ताने जब यह टोली दर्शक दीर्घा के सामने से गुजरी तो लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। थलसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर परेड की सलामी ली।
आईएमए से शनिवार को 373 कैडेट्स पासआउट हुए। इनमें 331 भारतीय और 42 विदेशी कैडेट्स शामिल हैैं। उत्तर प्रदेश इस बार भी सबसे ज्यादा सैन्य अफसर देने वाला राज्य बना।
यहां से 63 कैडेट्स पासआउट हुए। दूसरे नंबर पर बिहार से 33, हरियाणा से 32, महाराष्ट्र से 26 और उत्तराखंड से 25 कैडेट्स बतौर अफसर सेना में शामिल हुए। सुबह 6.42 बजे मार्कर्स कॉल के साथ परेड शुरू हुई। कंपनी सार्जेंट मेजर प्रीत कुंडू, तुषार ठाकुर, अमन परिहार, दिवेश झाझरा, शुभम शर्मा और आनंद ए ने अपनी-अपनी जगह ली।
6.47 बजे एडवांस कॉल के साथ ही सीना चौड़ा किए किए देश के भावी कर्णधार असीम हिम्मत और हौसले के साथ परेड के लिए पहुंचे। इसके बाद परेड कमांडर मेहर बनर्जी ने ड्रिल स्क्वॉयर पर जगह ली। कैडेट्स ने शानदार कदमताल से दर्शक दीर्घा में बैठे हर शख्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा सैन्य अधिकारी अंतिम पग भर रहे थे तो हेलिकॉप्टरों से उन पर पुष्पवर्षा की गई।
इन्हें मिला सम्मान
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर एवं रजत पदक : मेहर बनर्जी, महाराष्ट्र
स्वर्ण पदक : अभिमन्यु सिंह, जयपुर, राजस्थान
रजत पदक टीजी : सूर्यभान सिंह, जोधपुर, राजस्थान
कांस्य पदक : कमलप्रीत सिंह, भटिंडा, पंजाब
चीफ आफ आर्मी स्टॉफ बैनर : कैसिनो कंपनी
सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट : किंगा लहेंडूप, भूटान
किन राज्यों से कितने
| 1 | उत्तर प्रदेश | 63 |
| 2 | बिहार | 33 |
| 3 | हरियाणा | 32 |
| 4 | महाराष्ट्र | 26 |
| 5 | उत्तराखंड | 25 |
| 6 | पंजाब | 23 |
| 7 | हिमाचल प्रदेश | 17 |
| 8 | राजस्थान | 19 |
| 9 | मध्य प्रदेश | 19 |
| 10 | दिल्ली | 12 |
| 11 | कर्नाटक | 11 |
| 12 | झारखंड | 8 |
| 13 | तमिलनाडु | 8 |
| 14 | जम्मू कश्मीर | 6 |
| 15 | छत्तीसगढ़ | 5 |
| 16 | केरल | 5 |
| 17 | तेलंगाना | 3 |
| 18 | पश्चिम बंगाल | 3 |
| 19 | गुजरात | 2 |
| 20 | नेपाल मूल (भारतीय सेना) | 2 |
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: लव जिहाद की घटनाओं पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, कहा- प्रदेश को नहीं बनने देंगे सॉफ्ट टारगेट