फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IMA POP 2020 : passing out parade today in indian military academy

IMA POP 2020 : कोविड -19 नियमों का पालन कर हुई पासिंग आउट परेड, भारतीय सेना को मिले 325 जांबाज 

Sat, 12 Dec 2020 02:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Dec 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
IMA POP 2020 : passing out parade today in indian military academy
भारतीय सेना का हिस्सा बन गए 325 नौजवान - फोटो : amar ujala

भारतीय सैन्य अकादमी से डेढ़ साल का प्रशिक्षण पूरा कर वतन के लिए मर मिटने का शपथ लेकर 325 युवा अफसर शनिवार को सेना का हिस्सा बन गए। इनमें उत्तराखंड के 24 युवा भी शामिल हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान सहित मित्र देशों के 70 जेंटलमैन कैडेट भी आईएमए से पास आउट हुए।

विज्ञापन


थल सेना उप सेना प्रमुख ले. जनरल एसके सैनी ने बतौर रिव्यूइंग आफिसर परेड की सलामी ली। कोर्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जेंटलमैन कैडेट वतन दीप सिंह सिद्धू को स्वोर्ड ऑफ ऑनर और ऑर्डर ऑफ मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले माझी गिरिधर को गोल्ड मेडल से नवाजा गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह 147 रेगुलर कोर्स व समानांतर कोर्सों की दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। कोरोना संकट के चलते इस बार हर कैडेट के दो परिजनों को परेड में आने की अनुमति थी। लिहाजा पहले जैसी भीड़भाड़ इस बार भी परेड में देखने को नहीं मिली। परेड के दौरान कोविड 19 नियमों का पूरा ख्याल रखा गया था।

सभी जेंटलमैन कैडेट मास्क पहनकर परेड में शामिल हुए। उप सेना प्रमुख ले.जनरल एसके सैनी ने अकादमी के समादेशक ले.जनरल हरिंदर सिंह के साथ परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस दौरान उन्होंने युवा अफसरों से चरित्र, अनुशासन व सत्यनिष्ठा के साथ नई जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारतीय सेना की अलग पहचान है। सेना की इस पहचान को बनाए रखने की जिम्मेदारी युवा अफसरों पर है। कहा कि पूरा देश की निगाहें युवा अधिकारियों पर है। इसलिए देश की आन-बान शान को बनाए रखना और अपने अधीनस्थों का मार्गदर्शन करना उनका कर्तव्य है।

उन्होंने पूरी निष्ठा, लग्न व समर्पण के साथ देश की सेवा करने का आह्वान किया। परेड के बाद निजाम पवेलियन में आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी में शिरकत करने के बाद सभी युवा बतौर लेफ्टिनेंट सेना की मुख्यधारा में शामिल हो गए। परेड के दौरान रिव्यूइंग आफि सर ने आईएमए में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जेंटलमैन कैडेटों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्रदान किए।

ये रहे पीओपी के सितारे

स्वोर्ड ऑफ ऑनर - वतनदीप सिंह सिद्धू 
स्वर्ण पदक-माझी गिरिधर
रजत पदक-निदेश सिंह यादव 
कांस्य पदक- शिखर थापा 
रजत पदक  टीजीसी- जसमिंदर पाल सिंह सिद्धू 
श्रेष्ठ विदेशी कैडेट-टंडिन दोरजी 
चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ बैनर- कैसीनो कंपनी 

किस देश को कितने अफसर मिले

देश- अफसर
भारत- 325
अफगानिस्तान -41
तजाकिस्तान-03
भूटान-       17
मालदीव-     01
मारीशस-      01    
श्रीलंका-       01
वियतनाम-     03
नेपाल-         02
म्यांमार-        01

पीओपी में दिखी सोशल डिस्टेंसिंग, सुरक्षा के रहे कड़े बंदोबस्त 

कोरोनाकाल के बीच शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। जबकि, सेना में अफसर बने सपूत को गले लगा खुशी का इजहार करने से पहले परिजनों ने कोरोना से सुरक्षा के लिए मास्क, सैनिटाइजर आदि का प्रयोग किया।

पीपिंग सेरेमनी के बाद युवा सैन्य अधिकारियों के परिजनों ने उनसे मुलाकात की। गले लगा बधाई देने के बाद परिजनों ने जमकर सेल्फी भी ली। वहीं, सैन्य अधिकारियों ने भी युवा सैन्य अधिकारियों को बधाई दी। परिजनों ने भी हाथ जोड़कर सैन्य अधिकारियों का अभिनंदन किया।

कोरोना से बचाव के लिए इस बाद परेड में भी सोशल डिस्टेंसिंग देखने को मिली। एक लाइन में आठ कैडेट्स खड़े हुए। जबकि, पहले यह संख्या 10 हुआ करती थी। इतना ही नहीं कैडेट के बीच रहने वाली को भी बढ़ाकर दो मीटर किया गया। परेड में सैन्य अधिकारी से लेकर जेंटलमैन कैडेट्स मास्क लगाए नजर आए।

पासिंग आउट परेड के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट

भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड के चलते पुलिस ने शनिवार के लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया। परेड के दौरान सुबह पौने सात बजे से दोपहर एक बजे तक आईएमए की तरफ यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहा। कोई भी वाहन बिना अनुमति के आईएमए की तरफ नहीं गया। आईएमए की और जीरो जोन रहा। 

यह रहा प्लान

- बल्लूपुर से प्रेमनगर जाने वाले वाहनों को रांगणवाला से डायवर्ट कर मिट्ठीबेहरी होते हुए प्रेमनगर भेजा गया। 
- प्रेमनगर से बल्लूपुर की तरफ आने वाले वाहनों को आईएमए एमटी सेक्शन गेट से डायवर्ट कर रांगणवाला बैरियर से बल्लूपुर पंडितवाड़ी भेजा गया।
- विकासनगर, पावंटा साहिब की ओर से देहरादून आने वाले भारी वाहनों को हरबर्टपुर, धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास की ओर डायवर्ट किया गया। 
- सहसपुर-सेलाकुई से आने वाले समस्त भारी वाहनों को धूलकोट तिराहा से सिंगनीवाला होते हुए शिमला बाईपास की ओर भेजा गया। 
- देहरादून से विकासनगर-हबर्टपुर जाने वाले भारी वाहनों को कमला पैलेस, शिमला बाईपास से डायवर्ट कर सेंट ज्यूड्स चौक होते हुए धर्मावाला, विकासनगर की तरफ भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed