IMA POP 2020 : जेंटलमैन कैडेट्स को मिला मेहनत का इनाम, व्यक्तिगत उत्कृष्टता, रोलिंग ट्रॉफीज और बैनर्स से नवाजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में कड़ा प्रशिक्षण लेकर सैन्य अफसर बनने से पहले जेंटलमैन कैडेट्स को उनकी मेहनत और काबिलियत का इनाम मिला। आईएमए में हुई अवॉर्ड सेरेमनी में कैडेट्स को व्यक्तिगत उत्कृष्टता, रोलिंग ट्रॉफीज और बैनर्स से नवाजा गया। अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल हरेंद्र सिंह ने भारतीय और सात विदेशी सेनाओं में शामिल होने जा रहे अफसरों को देश रक्षा और कर्तव्यों का मूलमंत्र दिया।
आईएमए स्थित खेत्रपाल ऑडिटोरियम में देश के भावी सैन्य अफसरों की अवार्ड सेरेमनी आयोजित की गई। कार्यक्रम में आईएमए के कमांडेंट ने पुरस्कार पाने वाले कैडेट्स को बधाई दी। उन्होंने का कि देश प्रत्येक युवा अधिकारी से अपेक्षा करता है कि उसके हाथों में देश सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि एक अच्छे लीडर के लिए धैर्य, साहस, ज्ञान ओर बुद्धिशीलता बहुत आवश्यक है।
एक अधिकारी के लिए जरूरी है कि वह हर समय खेलकूद और निष्पक्ष खेल के मापदंडों के भीतर प्रतिस्पर्धात्मक लकीर बनाए रखें। टीम के रूप में जीतने और उत्कृष्टता का प्रयास हमेशा होना चाहिए। युद्ध व्यक्तिगत तौर पर नहीं जीता जाता। यह हमेशा सामूहिक और एक टीम प्रयास के बल पर ही जीता जाता है और युद्ध में कोई उपविजेता नहीं होता है। इस दौरान सेना के अफसरों समेत जेंटलमैन कैडेट्स उपस्थित थे।
मेडल उत्कृष्टता कैडेट:
1- पैराशूट रेजीमेंट मेडल, धैर्य एवं शारीरिक दृढ़ता, वतनदीप सिंह सिद्धू
2- 9 जीआर मेडल, मिलिट्री स्टडीज, आशीष कुमार
3- सिख रेजीमेंट सिल्वर मेडल, खेल, निदेश सिंह यादव
4- मराठा लाई मेडल, पीटी, वतनदीप सिंह सिद्धू
5- राजपूत रेजीमेंट सिल्वर मेडल, एकेडमिक्स, आशीष कुमार
6- सिख लाई सिल्वर मेडल टर्नआउट एंड ड्रिल, मज्जी गिरिधर
7- राजपूताना राइफल मेडल, नीतिगत दक्षता, वतनदीप सिंह सिद्धू
8- जाट रेजीमेंट सिल्वर मेडल, ओक्यू, मज्जी गिरिधर
9- कॉर्प ऑफ सिग्नल मैडल, फर्स्ट इन साइंस एंड वेलफ़ेयर, आशीष कुमार
10- ब्रिगेड ऑफ गार्ड मेडल, बेस्ट इन सर्विस सब्जेक्ट, मज्जी गिरिधर
11- 8 जीआर मेडल, बेस्ट इन डब्ल्यूटी, ईश्वर गुरुंग
12- 5 जीआर मेडल, एलएमजी, पलडन डुकपा
इन्हें मिली ट्रॉफी
ट्रॉफी - उत्कृष्टता - कैडेट:
1- ग्रेनेडियर्स ट्रॉफी - इन्सास राइफल - नदीम अहमद वानी
2- मोटीवेशन ट्रॉफी - मोस्ट मोटिवेटेड - खगेन्द्र पुन
3- फरीदकोट ट्रॉफी - इंसास एडजेस्टमेंट - जाफरखान
4- मेजर शैतान सिंह ट्रॉफी - डब्ल्यूटी एडजेस्टमेंट - पाटिल शिवाजी दतात्रेय
5- हार्स ट्रॉफी - बेस्ट राइड ऑफ पीओसी - एमएस जैमवाल
6- रियूनियन ट्रॉफी - बेस्ट इन आईटी - प्रवीण
बुक प्राइज अवॉर्ड :
ट्रॉफी- उत्कृष्ठता - कैडेट,
एकेडमिक्स - स्टैंडिंग सेकेंड इन एकेडमिक - अभिषेक कुमार
रोलिंग ट्रॉफी:
ट्रॉफी - उत्कृष्टता- कंपनी
1- सर अलविन एजरा ट्रॉफी - फर्स्ट इन वैपन ट्रेनिंग - कैसीनो कंपनी
2- द नवाब ऑफ जोरा ट्रॉफी - सेकेंड इन वैपन ट्रेनिंग = कोहिमा कंपनी
3- इंटर कंपनी फिजिकल ट्रेनिंग कप - फर्स्ट इन फिजिकल ट्रेनिंग - बसंतर कंपनी
4-3वीं गोरखा रेजीमेंट ट्रॉफी- सेकेंड इन फिजिकल ट्रेनिंग - हाजीपीर कंपनी
5- बर्मा आर्मी ट्रॉफी - फर्स्ट इन स्पोर्ट्स - एलामीन कंपनी
6- एयर चीफ मार्शल दिलबाग सिंह ट्रॉफी - सेकेंड इन स्पोर्ट्स - कैसीनो कंपनी
7- चीफ ऑफ नेवल स्टॉफ ट्रॉफी - ओवरऑल फर्स्ट इन प्रोफेशनल कंपटीशन- बसंतर कंपनी
8- गवर्नर ऑफ उत्तराखंड ट्रॉफी - फर्स्ट इन एकेडमिक्स - एलामीन कंपनी
9- एडीजी एई ट्रॉफी - सेकेंड इन एकेडमिक्स - हाजीपीर कंपनी
10- आर्मी कमांडर आरट्रैक बैनर - सेकेंड इन इंटर कंपनी चैंपियनशिप - बसंतर कंपनी
11- कुमाऊं ट्रॉफी - फर्स्ट इन इंटर कंपनी चैंपियनशिप - कैसीनो कंपनी
12- कमांडेंट बैनर - ओवरऑल फर्स्ट इन बटालियन चैंपियनशिप - भगत बटालियन
विदेशी कैडेट्स को भी मिला इनाम
आईएमए में प्रशिक्षण के दौरान मित्र राष्ट्रों के कैडेट्स उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से डिफेंस स्टडी में डिप्लोमा भी करते हैं। पुरस्कार वितरण समारोह में इन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। उन्हें भी डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रदान किए।
मित्र राष्ट्रों के इतने कैडेट्स को मिला डिप्लोमा
देश - कैडेट्स
अफगानिस्तान - 41
भूटान - 17
तजाकिस्तान - 03
मॉरीशस - 01
नेपाल -02
मालदीव - 01
वियतनाम - 03
श्रीलंका - 01
म्यामार - 01