{"_id":"66a816d27cdab367f90ef2a4","slug":"illegal-felling-of-protected-species-of-cedar-trees-in-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-466426-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: उपरोली के जंगल में देवदार के 70 स्लीपर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: उपरोली के जंगल में देवदार के 70 स्लीपर मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iभूमि में दबाने का किया जा रहा था प्रयास, तस्कर फरारI
जौनसार बावर में संरक्षित प्रजाति के देवदार के पेड़ों के अवैध कटान पर रोक नहीं लग पा रही है। भूमि संरक्षण वन प्रभाग, कालसी की रिवर रेंज के सिविल क्षेत्र के उपरोली जंगल में सोमवार को देवदार के 70 स्लीपर मिले।
रेंज टीम सूचना के बाद मौके पर पहुंची पर तब तक तस्कर फरार हो चुके थे। कुछ स्लीपर भूमि में दबाए भी गए थे। वन क्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट ने बताया कि वनकर्मियों और पुलिस की टीम ने शाम 5.30 से सुबह 4 बजे तक जंगल में तलाशी अभियान चलाया। लेकिन, तस्करों का कोई सुराग नहीं लगा। स्लीपर ढोने की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी ने वनकर्मियों और पुलिस की टीम को साथ लिया और छापा मारा।
मिलने स्लीपरों को श्रमिकों की मदद से वनकर्मी करीब एक किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर सड़क तक लाए। यहां से डाकपत्थर रेंज कार्यालय में पहुंचाया गया। वन क्षेत्राधिकारी बताया कि तस्करों को लेकर कुछ अहम सुराग मिले हैं। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द मुकदमा दर्ज किया जाएगा। टीम में राजस्व उपनिरीक्षक मोतीलाल जिनाटा, वन बीट अधिकारी दलबीर सजवाण, निधि भंडारी, वन दरोगा अतर सिंह, प्रतीक सक्सेना, सिन्हा सिंह तोमर, विक्रम सिंह रावत, सुंदर सिंह चौहान, राकेश रावत, पुनीत कुमार आदि शामिल रहे।