फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IIT scientist said reason for the frequent earthquake tremors in Uttarakhand

उत्तराखंड में बार-बार महसूस हो रहे भूंकप के झटके, आईआईटी वैज्ञानिक बोले ये है वजह

Wed, 25 Dec 2019 12:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 25 Dec 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
IIT scientist said reason for the frequent earthquake tremors in Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

अफगानिस्तान के हिंदुकुश की पहाड़ियों में तीन दिन पहले 210 किलोमीटर धरती के नीचे आए भूकंप के बाद ‘अर्थक्वेक आफ्टरशॉक’ के झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं। मंगलवार को चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। गनीमत रही जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


आईआईटी रुड़की के वरिष्ठ भूकंप विज्ञानी प्रो. एमएल शर्मा ने बताया कि इंडियन प्लेट के यूरेशियन प्लेट से टकराने से भूकंप आ रहे हैं। जहां तक चमोली में झटके महसूस किए जाने का सवाल है तो यह हिंदुकुश की पहाड़ियों में आए भूकंप के बाद ‘अर्थक्वेक आफ्टरशॉक’ का असर हो सकता है।

विज्ञापन

भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड जोन पांच में

भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड जोन पांच में आता है और यहां 3.5 रिक्टर स्केल वाले भूकंप आते ही रहते हैं। इतनी क्षमता वाले भूकंपों से घबराने की जरूरत नहीं है। आईआईटी रुड़की की प्रयोगशाला में भूकंपों की चौबीसों घंटे निगरानी की जाती है।

विज्ञानियों के मुताबिक इंडियन प्लेट यूरेशियन प्लेट की तरफ  हर साल 40 से 50 मिलीमीटर आगे खिसक रही है। जिसकी वजह से भूकंप आ रहे हैं। वर्तमान इंडियन प्लेट पहले अंटार्टिका के ठीक नीचे हुआ करती थी जो खिसकते हुए भारत के ठीक नीचे आ गई है। इसी प्लेट के खिसकने व टकराने के चलते हिमालय पर्वत का निर्माण हुआ जो कभी समुद्र का सबसे गहरा हिस्सा हुआ करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed