फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IGNOU New education policy Now students will be able to study MBA in Hindi as well

IGNOU: नई शिक्षा नीति...अब हिंदी में भी MBA की पढ़ाई कर सकेंगे छात्र, जानिए कैसे तैयार हुआ पाठ्यक्रम?

Sat, 21 Jun 2025 12:21 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 21 Jun 2025 12:21 AM IST
सार

छात्र अब हिंदी के साथ ही उड़िया भाषा में भी एमबीए की पढ़ाई कर सकेंगे। शीघ्र ही दोनों भाषाओं में पाठ्यक्रम उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
IGNOU New education policy  Now students will be able to study MBA in Hindi as well
IGNOU - फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने अब हिंदी में भी मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) कार्यक्रम शुरू कर दिया है। यह कदम उन छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद है जो अपनी मातृभाषा में पढ़ाई करना चाहते हैं। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत क्षेत्रीय भाषाओं में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में किया गया है।

विज्ञापन


इग्नू के क्षेत्रीय सेंटर देहरादून के निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने कहा कि विवि का उद्देश्य भाषा संबंधी बाधाओं को हटाकर विविध भाषाई पृष्ठभूमियों से आने वाले छात्रों को उनकी पसंदीदा भाषा में व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करना है। इसी के तहत यह पहल की गई है। बताया कि छात्र अब हिंदी के साथ ही उड़िया भाषा में भी एमबीए की पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन


शीघ्र ही दोनों भाषाओं में पाठ्यक्रम उपलब्ध होगा। दोनों भाषा में शुरू किए गए इस पाठ्यक्रम में वही गुणवत्ता और मूल्यांकन प्रणाली लागू होगी, जो अंग्रेजी पाठ्यक्रम में होती है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सभी छात्रों को समान स्तर की शिक्षा मिले, चाहे वे किसी भी भाषा में पढ़ाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुलेंगे रोजगार के द्वार: ताज समूह खोलेगा कौशल विकास केंद्र, महेंद्रा, टाटा व हीरो समूह कराएंगे ट्रेनिंग

कैसे तैयार हुआ पाठ्यक्रम?
डॉ. डिमरी ने बताया कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और इग्नू के संयुक्त प्रयास से हिंदी और उड़िया में एमबीए पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। इसमें एआईसीटीई के एआई आधारित अनुवाद टूल अनुवादिनी की मदद से अंग्रेजी पाठ्यक्रम सामग्री का क्षेत्रीय भाषाओं में रूपांतरण किया गया।

यह पहल उन छात्रों के लिए है जो अपनी मातृभाषा में पढ़ाई करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि अब तमिल, तेलुगु, कन्नड़, पंजाबी, बंगाली, मराठी, गुजराती, मलयालम, उर्दू और असमिया में भी एमबीए कोर्स शुरू करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed