फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Taj group will open skill development centre, Mahindra, Tata and Hero group will provide training

खुलेंगे रोजगार के द्वार: ताज समूह खोलेगा कौशल विकास केंद्र, महेंद्रा, टाटा व हीरो समूह कराएंगे ट्रेनिंग

Sat, 21 Jun 2025 12:09 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 21 Jun 2025 12:09 AM IST
सार

Uttarakhand News: स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर एंपावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड (सेतु) आयोग की पहल पर हो रहे ये एमओयू के तहत सभी समूहों की ओर से सहमति प्राप्त हो चुकी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Taj group will open skill development centre, Mahindra, Tata and Hero group will provide training
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

राज्य के युवा मानव संसाधन को दक्ष श्रम में बदलने के अभियान के तहत राज्य सरकार देश के नामी औद्योगिक समूह के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने जा रही है। होटल और आतिथ्य के क्षेत्र में मशहूर ताज समूह कुमाऊं विवि में एक कौशल विकास केंद्र खोलेगा तो वहीं महेंद्रा, टाटा और हीरो समूह अपनी-अपनी विनिर्माण औद्योगिक इकाइयों में राजकीय औद्योगिक संस्थान (आईटीआई) के छात्रों को प्रशिक्षण कराएंगे ताकि उनके रोजगार प्राप्त करने की अधिक से अधिक संभावनाएं बन सकें।

विज्ञापन


स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर एंपावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड (सेतु) आयोग की पहल पर हो रहे ये एमओयू के तहत सभी समूहों की ओर से सहमति प्राप्त हो चुकी है। कुमाऊं विवि में कौशल विकास केंद्र खोलने के लिए ताज समूह के साथ एमओयू हो रहा है। इसके तहत समूह विवि के विद्यार्थियों को आतिथ्य के क्षेत्र में प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में से 70 प्रतिशत को ताज समूह अपने यहां रोजगार उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


मोटर निर्माण के क्षेत्र में देश के नामी औद्योगिक समूह से भी सरकार एमओयू करने जा रही है। सेतु की पहल पर ये एमओयू प्रदेश की आईटीआई में पढ़ रहे विद्यार्थियों को नौकरी के लिए प्रशिक्षण देने के संबंध में होगा। इसकी शुरुआत आईटीआई में एक साल का कोर्स पूरा कर चुके करीब 1000 छात्रों से होगी। आगामी शैक्षणिक सत्र से टाटा मोटर्स अपने औद्योगिक संयंत्र में प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को स्टाइपेंड के तौर पर धनराशि भी मिलेगी। यह धनराशि कितनी होगी, यह एमओयू होने के बाद ही साफ होगा। टाटा मोटर्स से सहमति मिल चुकी है। महेंद्रा मोटर्स और हीरो मोटर्स से भी सेतु को सहमति प्राप्त हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dehradun: द्रौपदी मुर्मू ने किया राष्ट्रपति निकेतन और तपोवन का उद्घाटन, उद्यान की आधारशिला रखी, देखें तस्वीरें

Trending Videos

प्रशिक्षण से होंगे दक्ष, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
देश के नामी मोटर्स समूहों के औद्योगिक संयंत्रों में अपने ट्रेड से संबंधित प्रशिक्षण लेने से राज्य की आईटीआई के छात्रों की अपने ट्रेड में न सिर्फ दक्षता बढ़ेगी बल्कि उनके उसी समूह या अन्य समूहों में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। यह पहल प्रभावी रहेगी तो सरकार इसे और बड़ी संख्या में अन्य औद्योगिक समूह के साथ विस्तार देगी।

दक्ष श्रम की रोजगार के बाजार में हमेशा से मांग बनी रहती है। इसलिए राज्य के युवाओं का कौशल विकास और प्रशिक्षण कराकर उन्हें इस काबिल बनाने का प्रयास है कि उनके लिए रोजगार हासिल करना सहज हो सके। इसके लिए देश के मजबूत संगठनों का सहयोग लेना जरूरी है। उनके पास आधुनिक तकनीक है और पर्याप्त संसाधन है। यह सुखद बात है कि सभी समूहों का हमें बेहद सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। टाटा मोटर्स के बाद हीरो मोटर्स और महेंद्र समूह से हमें सहमति मिली है।
- राजशेखर जोशी, उपाध्यक्ष, सेतु आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed