फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ignou extended the last date of admission till 12 november

इग्नू ने 12 नवंबर तक बढ़ाई प्रवेश की अंतिम तिथि

Wed, 03 Nov 2021 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ignou extended the last date of admission till 12 november
देहरादून। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) की ओर से जुलाई 2021 सत्र के लिए बैचलर डिग्री और मास्टर डिग्री कार्यक्रमों (सेमेस्टर वाले कार्यक्रमों को छोड़कर) में नवीन प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 31 अक्तूबर से बढ़ा कर 12 नवंबर कर दिया है। सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। नवीन प्रवेश के लिए अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध एड्मिसन पोर्टल https://ignouadmission.samarth.edu.in/ में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रवेश आवेदन कर सकते हैं। इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से सत्र जनवरी 2022 के लिए फिर से पंजीकरण या री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। जिन शिक्षार्थियों ने जनवरी 2021 सत्र में डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश लिया था उन शिक्षार्थियों को द्वितीय वर्ष में फिर से पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed