फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Igas was celebrated with great pomp and show; the flavor of mountain culture spread across the country.

Dehradun News: धूमधाम से मनाया गया इगास, बिखरी पहाड़ की संस्कृति की छटा

Fri, 24 Nov 2023 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Igas was celebrated with great pomp and show; the flavor of mountain culture spread across the country.
राजधानी दून में उत्तराखंड के लोकपर्व इगास बग्वाल की धूम रही। शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। दूनवासियों ने भैलो खेलकर भव्य रूप से इगास का पर्व मनाया। इस दौरान पहाड़ की संस्कृति की छटा बिखेरी।
विज्ञापन


दून विश्वविद्यालय के खेल परिसर में राठ जन विकास समिति की ओर से इगास का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें सबसे पहले भैलो पूजन किया गया। इसके बाद रस्सा कस्सी प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में राठ की महिलाओं महिलाओं ने चौंफला नृत्य कर समा बांधा। यहां दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल, रजिस्ट्रार मंगल सिंह, पद्मश्री कन्हैया प्रसाद रतूड़ी, शेखरानंद रतूड़ी, पुुरुषोत्तम ममगाईं, गोविंद रावत, वीना रतूड़ी, मातबर कंडारी, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




अपर बद्रीश कॉलोनी जन कल्याण रेजिडेंट सोसायटी की ओर से इगास पर्व धूमधाम से मनाया गया। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि अपनी मान्यताओं और अपने लोकपर्वों को संजोकर रखना जरूरी है। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष राजेश पैन्यूली, राजेश रावत, रंजीत चौहान, नंदन पंवार, सुभाष आदि मौजूद रहे। नेताजी संघर्ष समिति के कार्यालय कावली रोड पर इगास पर्व धूमधाम से मनाया गया। समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल ने कहा कि ईद, क्रिसमस, दीपावली की तरह ही गुरु पर्व पर भागीदारी करनी चाहिए। इस मौके पर महासचिव आरिफ वारसी, सुशील विरमानी, पारस यादव, अतुल शर्मा, अजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आपदा प्रभावित बच्चों के साथ मनाया पर्व



पुनरुत्थान के दस वर्ष पूरे होने पर होने पर धाद संस्था की ओर से हिमालय के आपदा प्रभावित बच्चों के साथ भैलो और संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीआईएम के प्रमुख ललित जोशी की ओर से पुनरुत्थान के अंतर्गत छात्रों को निशुल्क शिक्षा देने की घोषणा की गई। धाद के तन्मय ममगाईं ने कहा कि केदारनाथ आपदा के बाद वहां के प्रभावित परिवारों के बच्चों की शिक्षा को जारी रखने के लिए समाज के सहयोग पर आधारित पुनरुत्थान की नींव रखी गई थी। इस अवसर पर सरंक्षक विजय जुयाल, हर्षमणि व्यास, मोहन काला, नंदलाल शर्मा, पुष्पा खंडूड़ी, डीसी नौटियाल, लोकेश नवानी, दयानंद डोभाल, जयंत नवानी, महेंद्र आदि मौजूद रहे।





भैलो खेल रहा आकर्षण का केंद्र

डांडी कांठी क्लब की ओर से रिंग रोड के सामुदायिक भवन में इगास पर्व पर भैलो खेला गया। यहां ढोल-दमाऊ की थाप पर लोग जमकर थिरके। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डीजीपी अशोक कुमार ने क्लब के कार्य की सराहना की। महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी परंपरा व संस्कृति को ना भूले। क्लब के अध्यक्ष विजय भूषण उनियाल ने कहा कि इगास बग्वाल हमारी संस्कृति सभ्यता को प्रदर्शित करता है। कार्यक्रम में भैलो-खेल आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर जलनिगम प्रबंधक निदेशक एससी पंत, पार्षद नरेश रावत, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बड़ोनी, प्रदीप कुकरेती, दीवान नेथवाल, नीति माणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed