फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IFS officers transferred in Uttarakhand, 37 IFS officers changed, Sameer became Chief Wildlife Warden

Uttarakhand :37 आईएफएस अधिकारियों के तबादले, समीर बने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, पढ़ें किसे मिली कहां की कमान

Wed, 13 Jul 2022 08:16 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 13 Jul 2022 08:16 AM IST
सार

उप सचिव, वन सत्यप्रकाश सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार निशांत वर्मा को निदेशक नंदा देवी बायोस्फीयर बनाया गया है। मान सिंह को सीएफ दक्षिणी कुमाऊं, डॉ साकेत बडोला को राजाजी पार्क निदेशक, राजीव धीमान को वन संरक्षक शिवालिक व भागीरथी बनाया गया है।

विज्ञापन
IFS officers transferred in Uttarakhand, 37 IFS officers changed, Sameer became Chief Wildlife Warden
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार ने मंगलवार देर रात 37 आईएफएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। डॉ. समीर सिन्हा को प्रभारी प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक बनाया गया है। वहीं, पीके पात्रो को मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उप सचिव, वन सत्यप्रकाश सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार प्रमुख वन संरक्षक (पीसीसीएफ) डॉ. धनंजय मोहन को वन निगम का एमडी बनाया गया है।

विज्ञापन


केएम राव को एपीसीसीएफ पर्यावरण, बीपी गुप्ता को एपीसीसीएफ प्रशासन, कपिल लाल को एपीसीसीएफ परियोजना एवं सामुदायिक वानिकी, जीएस पांडेय को सीईओ कैंपा, कपिल जोशी को एपीसीसीएफ वन अनुसंधान एवम प्रशिक्षण हल्द्वानी, एसएस रासाईली को एपीसीसीएफ वन संरक्षण, नरेश कुमार मुख्य वन संरक्षक ईको टूरिज्म, मनोज चंद्रन को मुख्य वन संरक्षक मूल्यांकन, डॉ. तेजस्विनी पाटिल को एफटीआई हल्द्वानी, डॉ. पराग मधुकर धकाते को सीसीएफ वन पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा डॉ. धीरज पांडेय को जिम कॉर्बेट पार्क का निदेशक बनाया गया है।  राहुल को प्रतिनियुक्ति पर वन निगम भेजा गया है। निशांत वर्मा को निदेशक नंदा देवी बायोस्फीयर बनाया गया है। मान सिंह को सीएफ दक्षिणी कुमाऊं, डॉ साकेत बडोला को राजाजी पार्क निदेशक, राजीव धीमान को वन संरक्षक शिवालिक व भागीरथी बनाया गया है। वहीं डॉ विनय भार्गव को वन संरक्षक यमुना वृत्त, पंकज कुमार को सीएफ गढ़वाल बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...New Education Policy: उत्तराखंड बना नई शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

उप वन संरक्षक मयंक शेखर झा को डीएफओ हरिद्वार, कहकशां नसीम को उप वन संरक्षक मूल्यांकन व आईटी,अमित कंवर डीएफओ नरेंद्रनगर, वैभव कुमार को डीएफओ तराई केंद्रीय वन प्रभाग हल्द्वानी, दिनकर तिवारी को डीएफओ लैंसडौन, दीपक सिंह डीएफओ नियोजन मुख्यालय, कुंदन कुमार को डीएफओ तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर,आसुतोष सिंह डीएफओ मसूरी, बलवंत शाही डीएफओ उप वन संरक्षक वन वर्धनीक,अभिमन्यु को डीएफओ रुद्रप्रयाग, बीडी सिंह उप निदेशक राजाजी पार्क, चंद्र शेखर जोशी को डीएफओ नैनीताल, जीवन मोहन को डीएफओ रामनगर, बीबी मर्तोलिया को उप वन संरक्षक जायका, टीएस बीजुलाल और डॉ. अभिलाषा सिंह को मुख्यालय अटैच किया गया है। वहीं देहरादून जू निदेशक का प्रभार डीएफओ देहरादून नीतीश मणि त्रिपाठी को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed