फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   If you wanted to take an appointment in the hospital, then the thugs made a loss of 83 thousand

अस्पताल में अपाइंटमेंट का झांसा देकर ठे 83 हजार रुपये

Mon, 01 Aug 2022 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
If you wanted to take an appointment in the hospital, then the thugs made a loss of 83 thousand
इंटरनेट से अस्पताल की इमरजेंसी का फोन नंबर लेना एक युवती को महंगा पड़ गया। दरअसल, युवती ने इंटरनेट से अस्पताल की इमरजेंसी का नंबर लिया और उस पर कॉल कर अप्वाइंटमेंट लेनी चाही। लेकिन, यह नंबर ठगों का निकला और उन्होंने युवती से 83 हजार की ठगी कर दी। पुलिस ने ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि स्वीटी शर्मा निवासी फ्रेंड्स एंक्लेव शाह नगर छह जुलाई को बीमार थी। उन्होंने सुबह पौने सात बजे इंटरनेट पर बल्लूपुर स्थित एक अस्पताल का नंबर सर्च किया। जिससे उन्हें अस्पताल के नाम पर एक फोन नंबर मिला। उन्होंने इस नंबर पर कॉल की तो सामने से एक युवक ने खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताया। स्वीटी ने अप्वाइंटमेंट लेनी चाही तो युवक ने ऑनलाइन पैमेंट करने को कहा। बात करते-करते युवक ने ऑनलाइन पैमेंट के लिए स्वीटी को व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। जैसे ही स्वीटी इस लिंक पर गई, उसके खाते से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 83 हजार रुपये कट गए। इस पर स्वीटी ने दोबारा उक्त नंबर पर कॉल किया तो आरोपी युवक रुपये वापस भेजने की बात कहते हुए दूसरे बैंक खाते की जानकारी मांगने लगा। इस पर स्वीटी समझ गई कि उसके साथ ठगी हो रही है। स्वीटी ने इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। जिसका संज्ञान लेते हुए नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed