{"_id":"5e578c748ebc3ec54e0bd1b9","slug":"if-you-do-not-have-this-document-forget-to-do-any-work-in-rto","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर ये कागजात नहीं है आपके पास तो आरटीओ में कोई भी काम कराना भूल जाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर ये कागजात नहीं है आपके पास तो आरटीओ में कोई भी काम कराना भूल जाइए
Thu, 27 Feb 2020 03:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 27 Feb 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपके पास अपने वाहन के प्रदूषण जांच के कागजात नहीं है तो ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना या उसका नवीनीकरण, टैक्स जमा कराना, फिटनेस जांच कराना भूल जाइए। आरटीओ अब यह व्यवस्था लागू करने जा रहा है किसी कागज को बनाने से पहले किसी भी वाहन संचालक को प्रदूषण की जांच का प्रमाणपत्र देना होगा।
विज्ञापन
इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। बुधवार को आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि वाहनों की प्रदूषण जांच को लेकर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी), केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्तर से कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
ऐसे में अधिक से अधिक मालिक अपने-अपने वाहन की प्रदूषण की जांच कराएं। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। आरटीओ पठोई ने बताया कि वाहन स्वामियों को वाहनों की प्रदूषण जांच कराने में दिक्कत न हो, इसके लिए राजधानी के विभिन्न इलाकों में 100 से अधिक प्रदूषण जांच केंद्र भी खोले गए हैं। बिना प्रदूषण जांच के कोई भी कागजात नहीं बनेगा।
विज्ञापन