देहरादून: अधिकारियों ने बंद किए मोबाइल फोन तो दर्ज होगा आपदा प्रबंधन आपदा एक्ट के तहत मुकदमा
जिलाधिकारी जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार के अनुसार कोरोना संकट के चलते किसी भी अधिकारी को कभी भी बुलाया जा सकता है। वहीं बारिश के चलते भी तमाम आपदाएं हो रही हैं। ऐसे में कई अधिकारियों के फोन उस समय बंद मिलते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला व पुलिस प्रशासन के साथ ही तमाम जिला स्तरीय अधिकारियों के मोबाइल फोन बंद करने पर आपदा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस बाबत देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने सख्त आदेश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े तमाम विभागों के अधिकारियों के फोन अक्सर बंद मिलते हैं। यह गंभीर बात है। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर यदि किसी भी अधिकारी का मोबाइल फोन बंद पाया गया तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ आपदा एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
जिलाधिकारी जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार के अनुसार कोरोना संकट के चलते किसी भी अधिकारी को कभी भी बुलाया जा सकता है। वहीं बारिश के चलते भी तमाम आपदाएं हो रही हैं। ऐसे में कई अधिकारियों के फोन उस समय बंद मिलते हैं। अब यदि किसी भी अधिकारी ने अपना मोबाइल फोन बंद किया तो आपदा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।